वर्ल्ड एथलेटिक्स डे: खेल और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने को समर्पित दिन
नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। दुनियाभर में 7 मई 'वर्ल्ड एथलेटिक्स डे' के रूप में मनाया जाता है। एथलेटिक्स एक तरह का ट्रैक एंड फील्ड खेल है जिसमें दौड़ना, कूदना, चलना और फेंकना जैसे खेल शामिल हैं। एथलेटिक्स में अलग-अलग श्रेणी के दो दर्जन से अधिक खेल शामिल हैं।