आईसीसी की ताजा मेंस टी20 रैंकिंग जारी, मजबूती के साथ 'नंबर-1' पायदान पर भारत

IANS | May 5, 2026 4:36 PM

दुबई, 5 मई (आईएएनएस)। आईसीसी ने मेंस टी20 टीम की ताजा रैंकिंग जारी की है, जिसमें भारत शीर्ष पर मजबूती के साथ खड़ा है। मंगलवार को जारी ताजा अपडेट में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में, भारत 275 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ 'नंबर-1' पायदान पर है। हालांकि, भारत की बढ़त थोड़ी कम हुई है, फिर भी टीम दूसरे स्थान पर मौजूद इंग्लैंड (262) से काफी आगे है, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम 258 प्वाइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर उनके ठीक पीछे है।

आईसीसी टी20 रैंकिंग में चामरी अटापट्टू की बड़ी छलांग, इन खिलाड़ियों को भी फायदा

IANS | May 5, 2026 4:09 PM

दुबई, 5 मई (आईएएनएस)। श्रीलंकाई कप्तान चामरी अटापट्टू ने हालिया शानदार प्रदर्शन के साथ आईसीसी विमेंस टी20 रैंकिंग में शानदार बढ़त हासिल की है। अटापट्टू को टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में तीन स्थान का फायदा मिला है, जबकि ऑलराउंडर्स की सूची में उन्होंने 2 स्थानों की छलांग लगाई है।

'स्किल से ज्यादा परिपक्वता मायने रखती है', पहला आईपीएल विकेट लेने के बाद बोले रघु शर्मा

IANS | May 5, 2026 3:17 PM

मुंबई, 5 मई (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस (एमआई) के गेंदबाज रघु शर्मा ने अपने पहले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) विकेट को सपना सच होने जैसा बताया। उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ अपनी टीम की छह विकेट से जीत के बाद बड़े स्टेज तक के अपने लंबे और भावनात्मक सफर के बारे में बताया।

आईपीएल 2026: एलएसजी की हार के बाद संजय बांगड़ ने ऋषभ पंत की कप्तानी पर उठाए सवाल

IANS | May 5, 2026 2:57 PM

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 228 का स्कोर बनाने के बाद भी एलएसजी हार गई। एलएसजी की हार के बाद पूर्व भारतीय ऑल-राउंडर संजय बांगड़ ने ऋषभ पंत की कप्तानी की आलोचना की है।

हॉकी एशिया कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी भारत की अंडर-18 पुरुष और महिला टीम

IANS | May 5, 2026 2:36 PM

भोपाल, 5 मई (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष और महिला अंडर-18 हॉकी टीमें 15 से 20 मई तक उद्धव दास मेहता सेंट्रल सेंटर में ऑस्ट्रेलिया की अंडर-18 टीमों के साथ चार मैचों की सीरीज खेलेंगी। यह सीरीज अंडर-18 नेशनल कोचिंग कैंप के बाद हो रही है, जो 19 अप्रैल, 2026 को साई भोपाल में शुरू हुआ था। इस महीने के आखिर में काकामिगाहारा में होने वाले अंडर-18 एशिया कप से पहले हो रही यह सीरीज काफी अहम है।

हमने बोली वापस नहीं ली, हमें राजस्थान रॉयल्स की बिक्री प्रक्रिया से बाहर किया गया: कल सोमानी ग्रुप

IANS | May 5, 2026 2:18 PM

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। मित्तल परिवार और अदार पूनावाला के आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स (आरआर) खरीदने के कुछ दिनों बाद, अमेरिका की कल सोमानी ग्रुप ने कहा है कि उन्होंने राजस्थान रॉयल्स पर लगाई अपनी बोली वापस नहीं ली। उन्हें बिक्री प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया।

खजान सिंह: महान तैराक, वैश्विक खेलों में देश के लिए जीते पदक

IANS | May 5, 2026 1:52 PM

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। भारत में तैराकी एक पारंपरिक खेल है। आधुनिक समय में वैश्विक स्तर पर इस खेल को पेशेवर रूप में खेला जाता है। एक पेशेवर खेल के तौर पर तैराकी भारत में विकासशील अवस्था में है। भारत में तैराकी को एक पेशेवर खेल के रूप में स्थापित करने में जिन तैराकों ने अहम भूमिका निभाई है, उसमें खजान सिंह का नाम प्रमुखता से लिया जाता है।

चीन के वू यिजे बने वर्ल्ड स्नूकर चैंपियन, स्टीफन हेंड्री के बाद दूसरे सबसे कम उम्र के विजेता

IANS | May 5, 2026 1:05 PM

शेफील्ड, 5 मई (आईएएनएस)। वू यिजे ने शॉन मर्फी को अब तक के सबसे बड़े फाइनल मुकाबलों में से एक में 18-17 से हराते हुए पहली बार वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप का खिताब जीता।

पिता बनने के बाद खेल के बारे में ज्यादा नहीं सोचता: केएल राहुल

IANS | May 5, 2026 12:29 PM

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स के लिए विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे हैं। राहुल का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। सीजन के 9 मैचों में 1 शतक और 3 अर्धशतक की मदद से 433 रन बना चुके राहुल ने अपने ओपनिंग साझेदार पथुम निसांका, टीम में अपनी भूमिका और पिता बनने के बाद जिंदगी में आए बदलावों पर खुलकर बात की।

गगन नारंग: ओलंपिक, राष्ट्रमंडल खेल और विश्व कप में पदक जीत बढ़ाया देश का नाम

IANS | May 5, 2026 11:55 AM

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। भारत में निशानेबाजी के क्षेत्र में गगन नारंग का नाम बहुत ही सम्मान के साथ लिया जाता है। नारंग ने ओलंपिक में पदक जीतकर वैश्विक मंच पर देश का नाम रोशन किया है।