डीपीएल 2026: आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 25 रनों से हराया, शिवम बने जीत के नायक

IANS | August 9, 2026 8:08 AM

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 17वें मैच में आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 25 रनों से हराया। आउटर दिल्ली से मिले 217 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सेंट्रल दिल्ली की पूरी टीम 17.2 ओवर में 191 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

बार्सिलोना ने जॉर्ज मेसी के निधन पर शोक जताया, लियोनेल के पिता को दी श्रद्धांजलि

IANS | August 9, 2026 7:46 AM

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। बार्सिलोना ने क्लब के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी को श्रद्धांजलि दी है। शनिवार को अर्जेंटीना के रोसारियो शहर में लंबी बीमारी के बाद 68 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

पंजाब में खेली जाएगी 'आईपीएल जैसी टी20 लीग', नीलामी में उतरेंगे 450 से ज्यादा खिलाड़ी

IANS | August 8, 2026 11:18 PM

चंडीगढ़, 8 अगस्त (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तर्ज पर पंजाब अपनी टी20 लीग शुरू करने जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को 'शेर-ए-पंजाब टी20 लीग' का अनावरण किया। इस लीग में छह फ्रेंचाइजी टीमें और पंजाब के स्टार क्रिकेटर, जैसे शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह, शामिल होंगे।

भारत बनाम श्रीलंका: सिर्फ 3 गेंदबाज, जिन्होंने एक ही टेस्ट मैच में चटकाए 11 विकेट

IANS | August 8, 2026 9:42 PM

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट इतिहास में अब तक 46 मैच खेले गए हैं, जिसमें 4 ऐसे मुकाबले रहे, जिसमें एक ही गेंदबाज ने 11-11 विकेट अपने नाम किए। श्रीलंकाई दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधन ने यह कारनामा 2 बार किया है। आइए, सभी खिलाड़ियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

रवींद्र जडेजा: श्रीलंका सीरीज में हो सकते हैं अहम, गेंद और बल्ले से रहा है प्रभावी प्रदर्शन

IANS | August 8, 2026 8:13 PM

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर है। टीम इंडिया में अधिकांश युवा खिलाड़ी हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा नहीं हैं। जसप्रीत बुमराह इंजरी की वजह से सीरीज से बाहर हो चुके हैं। साई सुदर्शन भी पहले टेस्ट से बाहर हैं, और रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे टेस्ट में भी उनका खेलना संदिग्ध है। ऐसे में भारतीय टीम के लिए इस दौरे पर अनुभवी ऑल-राउंडर रवींद्र जडेजा बेहद अहम हो सकते हैं।

सीडब्ल्यूजी 2026: पैतृक गांव लौटीं 'गोल्डन गर्ल' शर्मिला धनखड़, सम्मान समारोह में उमड़ा जनसैलाब

IANS | August 8, 2026 7:13 PM

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के विमेंस शॉट पुट एफ57 इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वालीं शर्मिला धनखड़ शनिवार को हरियाणा स्थित महेंद्रगढ़ जिले में अपने पैतृक गांव छिथरोली पहुंचीं, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। गांव की बेटी के सम्मान समारोह में सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ी। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और भारत माता के जयघोष के साथ शर्मिला का स्वागत किया।

वार्म-अप मैच में देवदत्त पड्डिकल का शतक, दूसरे दिन के खेल तक भारत मजबूत

IANS | August 8, 2026 6:22 PM

कोलंबो, 8 अगस्त (आईएएनएस)। भारत ने नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड में जारी तीन दिवसीय अभ्यास मैच में श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। दूसरे दिन की समाप्ति तक भारत ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट खोकर 357 रन बना लिए हैं। मेहमान टीम मेजबान टीम की पहली पारी से सिर्फ 6 रन पीछे है।

दीपा कर्माकर: प्रोडुनोवा वॉल्ट की महारथी और ओलंपिक फाइनल में पहुंची देश की पहली जिम्नास्ट

IANS | August 8, 2026 6:20 PM

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जिम्नास्ट की दुनिया में दीपा कर्माकर का नाम प्रतिष्ठा के साथ लिया जाता है। दीपा दुनिया की पांच महिलाओं में से एक हैं जिन्होंने प्रोडुनोवा वॉल्ट में महारत हासिल की है। दीपा ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली देश की पहली जिम्नास्ट हैं।

भारत बनाम श्रीलंका: सुदर्शन पहले टेस्ट से बाहर, दूसरे मैच में खेलने पर भी संशय

IANS | August 8, 2026 3:53 PM

कोलंबो, 8 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है, लेकिन इससे पहले भारत की बैटिंग योजनाओं को बड़ा झटका लगा है। बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन दाएं पैर के अंगूठे में चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से गाले में शुरू होने वाले पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। उनके दूसरे मैच में भी खेलने पर शक है। सुदर्शन फिलहाल बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीईओ) में रिहैब कर रहे हैं।

श्रीलंका इलेवन के खिलाफ देवदत्त पड्डिकल का शतक, जायसवाल और पंत रहे फ्लॉप

IANS | August 8, 2026 3:36 PM

कोलंबो, 8 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के बीच तीन दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन (शनिवार) को भारत की तरफ से बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पड्डिकल ने शतक लगाया। शतक लगाने के बाद उन्हें रिटायर हर्ट कर दिया गया, ताकि दूसरे बल्लेबाजों को मौका दिया जा सके।