पाकिस्तान के नोमान अली ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज गेंदबाज बने
ढाका, 12 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के पांचवें दिन पाकिस्तान के बाएं हाथ के स्पिनर नोमान अली ने इतिहास रचा। नोमान टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट पूरे करने वाले सबसे उम्रदराज गेंदबाज बन गए हैं।