विनेश फोगाट ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की नोटिस के बावजूद लड़ाई जारी रखने का किया ऐलान

IANS | May 10, 2026 11:40 AM

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा जारी किए गए कारण बताओ नोटिस के बावजूद दिग्गज महिला पहलवान विनेश फोगाट ने अपनी लड़ाई जारी रखने के संकेत दिए हैं।

इटैलियन ओपन: जैनिक सिनर ने सेबेस्टियन ऑफनर को हराकर तीसरे राउंड में जगह बनाई

IANS | May 10, 2026 11:06 AM

रोम, 10 मई (आईएएनएस)। दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी जैनिक सिनर ने इटैलियन ओपन की धमाकेदार शुरुआत की है। सिनर ने दूसरे राउंड में सेबेस्टियन ऑफनर को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराया।

पहली गेंद फेंकते ही लगा था मेरे लिए विकेट में कुछ है: राशिद खान

IANS | May 10, 2026 10:04 AM

जयपुर, 10 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला गया। शुभमन गिल की विस्फोटक बल्लेबाजी और राशिद खान की घातक गेंदबाजी की बदौलत जीटी ने आरआर को 77 रन से हरा दिया। राशिद खान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

'ऑपरेशन सिंदूर' के एक साल पूरे होने पर 'संडे ऑन साइकिल' के विशेष संस्करण का हुआ आयोजन

IANS | May 10, 2026 9:08 AM

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत हर रविवार को मनाया जाने वाला 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित किया गया, जिसमें कई एथलीटों के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।

आईपीएल 2026: जीटी अंकतालिका में दूसरे स्थान पर तो आरआर टॉप-4 से बाहर, अब इस गेंदबाज के पास पर्पल कैप

IANS | May 10, 2026 7:57 AM

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला गया। गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रन से बड़े अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ जीटी के रन रेट में भी सुधार हुआ है। जीटी इस जीत के साथ पांचवें नंबर से सीधे दूसरे नंबर पर चली गई है, जबकि आरआर टॉप-4 से बाहर हो गई है और पांचवें नंबर पर चली गई है।

आईपीएल 2026: राशिद की फिरकी का चला जादू, जीटी ने आरआर को 77 रनों से रौंदा

IANS | May 9, 2026 11:13 PM

जयपुर, 9 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 77 रनों से रौंदा। सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में जीटी से मिले 230 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम 16.3 ओवर में 152 रन बनाकर ऑलआउट हुई। यह आरआर की इस सीजन में पांचवीं हार है।

आईपीएल 2026: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, अभिषेक शर्मा का तोड़ा रिकॉर्ड

IANS | May 9, 2026 10:16 PM

जयपुर, 9 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत गुजरात टाइटंस (जीटी) के साथ हो रही है। सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर इतिहास रच दिया है।

गुजरात टाइटंस ने बनाया आईपीएल इतिहास में अपना चौथा सबसे बड़ा स्कोर

IANS | May 9, 2026 9:47 PM

जयपुर, 9 मई (आईएएनएस)। गुजरात टाइटंस (जीटी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में अपना चौथा सर्वोच्च स्कोर बनाया है। इस टीम ने शनिवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में 4 विकेट खोकर 229 रन बनाए। यह पहली पारी के आधार पर जीटी का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है।

आईपील 2026: गिल-सुदर्शन की दमदार पारी, जीटी ने 4 विकेट खोकर बनाए 229 रन

IANS | May 9, 2026 9:25 PM

जयपुर, 9 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत शनिवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) से हो रही है। सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए जीटी ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 229 रन लगाए।

आईपीएल 2026: बतौर सलामी जोड़ी छठी बार शतकीय साझेदारी, गिल-सुदर्शन ने इतिहास रचा

IANS | May 9, 2026 8:56 PM

जयपुर, 9 मई (आईएएनएस)। गुजरात टाइटंस (जीटी) की सलामी जोड़ी के रूप में शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने इतिहास रच दिया है। गिल-सुदर्शन आईपीएल में ओपनिंग विकेट के लिए सर्वाधिक शतकीय साझेदारी के मामले में गुजरात टाइटंस की तरफ से 'नंबर-1' जोड़ी बन गए हैं।