लगभग हर गेंद स्टंप्स पर लग रही थी, राशिद अपनी पुरानी लय में लौट आए हैं : दीप दासगुप्ता
नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दीप दासगुप्ता का मानना है कि राशिद खान अपनी पुरानी लय में लौट आए हैं। राशिद ने शनिवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच खेले गए मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट निकाले।