जोफ्रा आर्चर ने फेंका आईपीएल इतिहास का सबसे लंबा ओवर, नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

IANS | May 9, 2026 8:40 PM

जयपुर, 9 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत शनिवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) के साथ हो रही है। सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में आरआर के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। आर्चर आईपीएल इतिहास का सबसे लंबा पहला ओवर फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

आईपीएल 2026: जीटी के खिलाफ टॉस जीतकर आरआर ने चुनी गेंदबाजी, चोटिल रियान पराग बाहर

IANS | May 9, 2026 7:17 PM

जयपुर, 9 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत गुजरात टाइटंस (जीटी) के साथ हो रही है। सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में आरआर के कप्तान यशस्वी जायसवाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

इटैलियन ओपन: पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी, सिएरा को शिकस्त देकर 'अंतिम-16' में गॉफ

IANS | May 9, 2026 7:10 PM

रोम, 9 मई (आईएएनएस)। कोको गॉफ ने इटैलियन ओपन 2026 के राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली है। 22 वर्षीय अमेरिकन खिलाड़ी ने शनिवार को अर्जेंटीना की सोलाना सिएरा के खिलाफ धीमी शुरुआत और तीसरे सेट में मिली कड़ी चुनौती से उबरते हुए 5-7, 6-0, 6-4 से जीत हासिल की।

आईपीएल 2026 में रनों के लिए तरस रहे सूर्यकुमार यादव, टीम इंडिया का भी बढ़ाया 'सिरदर्द'

IANS | May 9, 2026 6:39 PM

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। 10 मुकाबलों में 195 रन। बल्लेबाजी औसत महज 19.50। 10 मुकाबलों में सिर्फ एक अर्धशतक और सर्वाधिक स्कोर 51 रन। मुंबई इंडियंस (एमआई) के बैटिंग ऑर्डर की रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाले सूर्यकुमार यादव के ये आईपीएल 2026 के अब तक के आंकड़े हैं। सूर्यकुमार का बल्ला इस सीजन पूरी तरह से खामोश नजर आया है।

कार्तिक त्यागी: किसान पिता के ख्वाब को साकार कर रहा बेटा, जिनकी रफ्तार से खौफ में बल्लेबाज

IANS | May 9, 2026 6:38 PM

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है। 25 वर्षीय खिलाड़ी ने इस सीजन 10 मुकाबलों में कुल 35 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 210 रन देकर 13 विकेट हासिल किए। कार्तिक फिलहाल सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की टॉप-10 सूची में शामिल हैं।

आईपीएल 2026: आरसीबी से हार का हिसाब चुकता करना चाहेगी एमआई, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

IANS | May 9, 2026 5:56 PM

रायपुर, 9 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 54वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत रविवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) से होगी। शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में एमआई इस सीजन में मिली आरसीबी के खिलाफ हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

आईपीएल 2026: एलएसजी को रौंदकर प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना सीएसके का मकसद

IANS | May 9, 2026 5:13 PM

चेन्नई, 9 मई (आईएएनएस)। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच रविवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 53वां मैच खेला जाएगा, जिसमें सीएसके का मकसद जीत दर्ज करते हुए प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना होगा।

आईपीएल 2026: हार्दिक, अक्षर और शिवम दुबे पर भारी पड़ रहा ये युवा ऑलराउंडर

IANS | May 9, 2026 3:34 PM

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 की शुरुआत टी20 विश्व कप 2026 के ठीक बाद हुई थी। भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 विश्व कप जीता था। विश्व कप वाली भारतीय टीम में तीन दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और शिवम दुबे थे। तीनों ने भारत को लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप का चैंपियन बनाने में अपनी-अपनी भूमिका निभाई थी। तीनों से इनकी आईपीएल फ्रेंचाइजियों को सीजन में दमदार प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन तीनों ने निराश किया है।

'अनुकूल रॉय अच्छे खिलाड़ी, केकेआर मैनेजमेंट से मिले समर्थन ने आत्मविश्वास बढ़ाया': दीप दासगुप्ता

IANS | May 9, 2026 3:13 PM

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दीप दासगुप्ता का मानना ​​है कि कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के ऑलराउंडर अनुकूल रॉय इस आईपीएल सीजन में टीम मैनेजमेंट से लगातार समर्थन का कारण बढ़े आत्मविश्वास की वजह से अच्छा प्रदर्शन कर पा रहे हैं।

'एयरपोर्ट की भीड़ उपलब्धि की अहमियत को परिभाषित नहीं करती': सुमित राठी

IANS | May 9, 2026 2:48 PM

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। भारतीय फुटबॉलर सुमित राठी ने क्रिकेटरों के अलावा दूसरे भारतीय एथलीटों को बड़ी पहचान नहीं मिलने पर चल रही बहस पर अपना अलग नजरिया साझा किया है। सुमित ने कहा है कि एयरपोर्ट पर भीड़ इंतजार कर रही हो या नहीं, इससे उनकी उपलब्धि की कीमत नहीं बदलती है।