चचेरे भाई के नक्शेकदम पर चलने वाले राहुल चाहर, जिन्होंने गुगली से किया बल्लेबाजों को परेशान

IANS | August 3, 2026 8:17 PM

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। राहुल देशराज चाहर की गिनती प्रतिभाशाली लेग स्पिनर्स में होती है, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में राजस्थान और आईपीएल में विभिन्न टीमों का प्रतिनिधित्व किया। राहुल अपनी सटीक गेंदबाजी, नियंत्रण और विकेट लेने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं, जिन्होंने भारतीय टीम के लिए भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया है।

अमेरिकी क्रिकेटर अखिलेश रेड्डी पर लगा 8 साल का बैन

IANS | August 3, 2026 4:44 PM

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (यूएसए) के क्रिकेटर बोडुगम अखिलेश रेड्डी पर सभी तरह के क्रिकेट से आठ साल का बैन लगा दिया गया है, जिन्हें एंटी-करप्शन ट्रिब्यूनल ने एंटी-करप्शन कोड के तीन नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाया है।

मैंने खुद को कभी अपराधी नहीं माना, कोर्ट के फैसले से झूठे मुकदमे झेल रहे लोगों को बल मिलेगा : बृजभूषण शरण सिंह

IANS | August 3, 2026 3:57 PM

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। महिला पहलवानों के खिलाफ यौन शोषण के मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत दी है, जिन्हें इस मामले से बरी कर दिया है। बृजभूषण सिंह ने स्पष्ट तौर पर कहा कि उन्होंने कभी खुद को अपराधी माना ही नहीं। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है कि कोर्ट के इस फैसले से उन लोगों को बल मिलेगा, जो झूठे आरोपों में फंसे हैं।

'अदालत के फैसले का बहुत दुख है, पहलवान लड़ाई जारी रखेंगे', बृजभूषण के बरी होने पर बोले बजरंग पूनिया

IANS | August 3, 2026 1:42 PM

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने महिला पहलवानों से यौन उत्पीड़न के मामले में बरी कर दिया। कोर्ट ने सबूतों का अभाव बताते हुए यह फैसला सुनाया। कोर्ट के इस निर्णय पर भारतीय पहलवान बजरंग सिंह पूनिया ने दुख जताया है।

आकिब नबी को उनकी मेहनत का फल मिला, वह सच में हैं हकदार : सुनील कुमार

IANS | August 3, 2026 1:15 PM

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से जसप्रीत बुमराह के बाहर होने के बाद आकिब नबी को पहली बार भारतीय टीम से बुलावा आया है। 15 अगस्त से शुरू हो रही सीरीज में आकिब के पास अपनी काबिलियत को इंटरनेशनल स्टेज पर साबित करने का सुनहरा मौका होगा।

जूडो में पहली बार गोल्ड, मुक्केबाजों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, इन 5 वजहों से भारत के लिए यादगार रहा सीडब्ल्यूजी 2026

IANS | August 3, 2026 12:48 PM

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का रविवार को शानदार क्लोजिंग सेरेमनी के साथ समापन हुआ। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित हुए गेम्स में भारत का प्रदर्शन यादगार रहा। रेसलिंग, बैडमिंटन और हॉकी जैसे महत्वपूर्ण खेलों की गैरमौजूदगी के बावजूद भी भारत की झोली में कुल 39 मेडल आए। आइए आपको बताते हैं किन 5 वजहों से देश के लिए यादगार रहा इस बार का कॉमनवेल्थ गेम्स।

मीराबाई चानू ने की केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से खास मुलाकात, भेंट की जर्सी

IANS | August 3, 2026 12:21 PM

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू और मुख्य राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग कोच ने केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू से मुलाकात की। ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद उन्होंने मंत्री को भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम के सभी खिलाड़ियों द्वारा साइन की गई जर्सी भेंट की।

सीडब्ल्यूजी 2026: सदन में लोकसभा अध्यक्ष ने की भारत के प्रदर्शन की तारीफ, मेडल जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को दी बधाई

IANS | August 3, 2026 12:06 PM

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित हुए कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में भारत का प्रदर्शन यादगार रहा। भारत ने कुल 39 मेडल जीते, जिसमें 13 गोल्ड मेडल शामिल रहे। सदन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने देश के लिए मेडल जीतने वाले सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की जमकर सराहना की और उन्हें बधाई दी।

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर बुमराह, आकिब नबी को पहली बार मिली जगह

IANS | August 3, 2026 10:27 AM

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी इंजरी से रिकवर न होने के कारण श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। बुमराह की जगह पर जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

शानदार क्लोजिंग सेरेमनी के साथ सीडब्ल्यूजी 2026 का समापन, भारत को सौंपी गई मेजबानी

IANS | August 3, 2026 10:19 AM

ग्लासगो, 3 अगस्त (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 का समापन रविवार को क्लोजिंग सेरेमनी के साथ हुआ। भारत को सीडब्ल्यूजी 2030 के लिए मेजबानी सौंपी गई। क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान भारत के शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक देखने को मिली। इसके साथ ही भारतीय गायक शंकर महादेवन, ऋषभ शर्मा और भूमि त्रिवेदी ने अपनी आवाज से समां बांधा।