महाराष्ट्र: जीएसटी कम होने के बाद पिंपरी में कार की सेल बढ़ी, लोगों के पास बड़ी बचत का मौका
पिंपरी, 23 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार के जीएसटी में बड़ी राहत देने के बाद गाड़ियों के शोरूम में ग्राहकों की भीड़ हो रही है। महाराष्ट्र के पिंपरी में जीएसटी के स्लैब में किए गए सुधारों से कार खरीदारों की बंपर बचत हो रही है। वहीं गाड़ियों की सेल बढ़ गई है।