सिख गुरुओं की महान शिक्षाएं समस्त मानव जाति को प्रेरित करती हैं: पीएम मोदी
पटना, 2 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं की ओर से चुनाव प्रचार किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रविवार को बिहार पहुंचे, जहां उन्होंने आरा और नवादा में जनसभाओं को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने शाम को पटना में रोड शो किया और फिर पटना साहिब में मत्था टेका। इसे लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किए हैं।