अमेरिका : सड़क हादसे में आंध्र प्रदेश के विधायक के छह रिश्तेदारों की मौत

IANS | December 27, 2023 3:42 PM

विजयवाड़ा, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के एक परिवार के लिए क्रिसमस की छुट्टियां कभी न भूलने वाला दर्द दे गईं। दरअसल, अमेरिका के टेक्सस में एक सड़क दुर्घटना में परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई।

भक्ति के रंग में रंगी अयोध्या को बस मंदिर में अपने रामलला के दीदार का इंतजार

IANS | December 27, 2023 3:00 PM

अयोध्या, 27 दिसंबर(आईएएनएस)। अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव को अभूतपूर्व बनाने के साथ अयोध्यावासी अपने घर-आंगन को सजाएंगे। युवा हों या प्रौढ़, उनका हिल स्टेशनों से अधिक अब राम की अयोध्या में मन रच बस रहा है। यही कारण है कि यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि हो रही है।

'भोजपत्र' का ई-कॉमर्स पोर्टल शुरू करने का फैसला लिया गया

IANS | December 27, 2023 2:59 PM

शिमला, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जेआईसीए) की वानिकी परियोजना हिमालयी वन अनुसंधान संस्थान के सहयोग से हिमाचल प्रदेश में वन-सीमावर्ती समुदायों, विशेषकर महिलाओं को स्थायी आजीविका के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए 'भोजपत्र' को पुनर्जीवित करेगी।

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड, 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी के आसार

IANS | December 27, 2023 2:47 PM

देहरादून, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड जारी है। लोगों का जीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर में जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की गई है।

उत्तराखंड में नए साल के जश्न को लेकर बड़ा फैसला, 24 घंटे होटल-रेस्टोरेंट और ढाबे खुले रहेंगे

IANS | December 27, 2023 2:26 PM

देहरादून, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। नए साल का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ों का रूख कर रहे हैं। प्रदेश के पर्यटक स्थलों पर होटल में एडवांस बुकिंग चल रही है। इसी बीच सरकार ने सभी होटल, रेस्टोरेंट और ढाबे को 24 घंटे खोलने के आदेश दिए हैं।

गैंगस्टर से जुड़े हो सकते हैं दोस्तों पर गाड़ी चढ़ाने, लड़की की हत्या करने वाले जयपुर के शोरूम मालिक के तार

IANS | December 27, 2023 2:26 PM

जयपुर, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। जिस व्यक्ति ने मंगलवार सुबह गुस्से में अपने दो दोस्तों पर गाड़ी चढ़ा दी, जिसमें एक युवती की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, उसके बारे में पुलिस को आशंका है कि वह किसी गैंगस्टर से जुड़ा हो सकता है। वह अभी भी फरार है।

सीएम हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत, माइनिंग लीज अलॉटमेंट मामले में पीआईएल खारिज

IANS | December 27, 2023 12:47 PM

रांची, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके रिश्तेदारों के नाम पर माइनिंग लीज अलॉट करने के मामले की जांच की मांग को लेकर दायर पीआईएल खारिज कर दी है। चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने आरटीआई कार्यकर्ता और एडवोकेट सुनील कुमार महतो की ओर से दायर की इस पीआईएल पर पिछले महीने के 29 नवंबर को सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।

केरल के सीएम विजयन के 'आधिपत्य' के खिलाफ पहला हमला पार्टी सहयोगी सुधाकरन ने किया

IANS | December 27, 2023 12:44 PM

तिरुवनंतपुरम, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। वरिष्ठ माकपा नेता जी. सुधाकरन ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर परोक्ष हमला करते हुए कहा है कि कामकाज की वर्तमान शैली पार्टी की पारंपरिक शैली से "काफी अलग" है।

30 दिसंबर को पीएम मोदी का रोड शो, मठ-मंदिरों ने भी कर रखी है खास तैयारी

IANS | December 27, 2023 12:08 PM

अयोध्या, 27 दिसंबर(आईएएनएस)। 22 जनवरी को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले अयोध्या उल्लासमय हो चुकी है। लेकिन उसके पहले 30 दिसंबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या को हजारों करोड़ों की परियोजनाओं का उपहार देंगे।

नोएडा में बढ़ रहे कोरोना के मरीज, चार हुई संख्या, अस्पतालों में मास्क नदारद

IANS | December 27, 2023 10:22 AM

नोएडा, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके बावजूद सार्वजनिक जगहों और यहां तक की अस्पताल में भी लोग मास्क नहीं लगा रहे। जिले में मंगलवार को एक और संक्रमित मरीज मिलने के साथ कोरोना के चार सक्रिय मामले हो गए हैं।