प्रधानमंत्री मोदी ने महिला वर्ल्ड कप चैंपियंस से की मुलाकात, खिलाड़ियों से की बातचीत
नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर महिला वर्ल्ड कप की चैंपियंस की मेजबानी की। पीएम मोदी ने टीम को जीत के लिए बधाई दी और टूर्नामेंट में लगातार तीन हार और सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग के बाद उनकी शानदार वापसी की तारीफ की।