किशमिश: शरीर की बड़ी समस्याओं का छोटा-सा हल, जानें फायदे
नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। किशमिश, ये छोटी सी मीठी चीज सिर्फ स्वाद बढ़ाने के काम नहीं आती, बल्कि शरीर की कई बड़ी परेशानियों का हल भी है। अक्सर हमारे घरों में ये आसानी से मिल जाती है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसमें इतनी जबरदस्त ताकत होती है कि अगर आप रोज 10-12 किशमिश खाएं, तो कुछ ही दिनों में शरीर की बड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं और पॉजिटिव बदलाव दिखने लगते हैं।