अनहेल्दी लाइफस्टाइल का नतीजा है उदर-वायु, आयुर्वेदिक उपचार से हमेशा के लिए पाएं छुटकारा
नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। पेट में गैस (उदर-वायु) बनना आजकल बहुत आम समस्या है। लगभग हर किसी को कभी न कभी इसका सामना करना पड़ता ही है। जब पेट में पाचन की प्रक्रिया ठीक से नहीं होती, तो भोजन पूरी तरह से नहीं पचता और गैस बनने लगती है। ये गैस अगर शरीर से बाहर नहीं निकल पाए तो पेट फूलना, भारीपन, डकार आना, पेट दर्द या बेचैनी जैसी तकलीफें शुरू हो जाती हैं। कई बार लोग गैस को हल्के में ले लेते हैं, लेकिन लंबे समय तक इसकी अनदेखी करने से एसिडिटी, कब्ज, सिरदर्द और जी मिचलाने जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।