केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने नशा तस्करी को बताया 'सामाजिक कलंक'

IANS | June 27, 2025 10:20 AM

नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि नशा सामाजिक कलंक है, ये परिवार ही नहीं पूरे समाज पर बुरा प्रभाव डालता है।

महाप्रभु हमारे लिए अराध्य भी हैं, प्रेरणा भी हैं, जगन्नाथ हैं, तो जीवन है: पीएम मोदी

IANS | June 27, 2025 9:38 AM

नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शुरू होने पर बधाई दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए उन्होंने देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की मंगलकामना की।

12 ज्योतिर्लिंग के उपलिंगों के बारे में जानते हैं आप, यहां भी आप पर बरसेगी भगवान भोलेनाथ की कृपा?

IANS | June 27, 2025 8:49 AM

नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। शिव जो स्वयंभू हैं, शाश्वत हैं, सर्वोच्च सत्ता हैं, विश्व चेतना हैं और ब्रह्मांडीय अस्तित्व के आधार माने जाते हैं। ऐसे में शिव पुराण में भगवान शिव के बारे में आपको सब कुछ जानने को मिल जाएगा। शिव पुराण के 6 खंड और 24,000 श्लोकों में भगवान शिव के महत्व को समझाया गया है। इसी में भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंग के बारे में भी वर्णित है, जिसमें साफ अंकित है कि इन 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन से पापों का नाश, मानसिक शांति और मुक्ति की प्राप्ति होती है।

पुरी रथ यात्रा में अदाणी ग्रुप की भोजन सेवा को तीर्थयात्रियों ने सराहा, जमकर की तारीफ

IANS | June 27, 2025 12:02 AM

भुवनेश्वर, 27 जून (आईएएनएस)। प्रयागराज के महाकुंभ मेले में करोड़ों श्रद्धालुओं की सेवा के बाद अदाणी ग्रुप ने गुरुवार को घोषणा की कि वह ओडिशा के पुरी में आयोजित विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा में भी तीर्थयात्रियों की सेवा करेगा।

इंटरनेशनल पाइनएप्पल डे : स्वाद का जादू, सेहत का खजाना अनानास

IANS | June 26, 2025 10:52 PM

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। ‘इंटरनेशनल पाइनएप्पल डे’ 27 जून को मनाया जाता है। यह दिन उस सुनहरे फल अनानास को सेलिब्रेट करने का है, जो स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी अनमोल और अनेकों फायदों से भरा है। अनानास में, जिसका खट्टा-मीठा जादू हर किसी को अपना दीवाना बना देता है, कई औषधीय गुण पाए जाते हैं।

झारखंड में 'प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना' ने पाई व्यापक सफलता

IANS | June 26, 2025 9:59 PM

रांची, 26 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की शुरुआत 10 सितंबर 2020 को हुई थी। इस योजना का उद्देश्य मछली पालन क्षेत्र का समग्र विकास करना है, जिसमें मछुआरों का कल्याण भी शामिल है। झारखंड में इस योजना को जमीनी स्तर पर सफलता मिली है। झारखंड मत्स्य निदेशक एचएन द्विवेदी ने कहा कि 'प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना' राज्य में सफल रही है।

शेर-ए-पंजाब की वीरता और मोहब्बत : महाराजा रणजीत सिंह की विरासत और इंसानी जज्बात की कहानी

IANS | June 26, 2025 9:14 PM

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। 27 जून के इतिहास पर जब हम एक नजार डालते हैं, तब शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की गौरवगाथा एक प्रेरणा बनकर उभरती है। वह धर्मनिरपेक्षता, साहस, कला और इंसानियत के एक विचार थे। उनकी जिंदगी में जितनी तलवार की चमक थी, उतनी ही मोहब्बत की तपिश भी।

1971 भारत पाक जंग के अमर नायक सैम मानेकशॉ, जिन्होंने बांग्लादेश के निर्माण में निभाई अहम भूमिका

IANS | June 26, 2025 8:55 PM

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। भारतीय सेना के इतिहास में कुछ नाम ऐसे हैं, जो न केवल सैन्य और वीरता के प्रतीक हैं, बल्कि एक युग को परिभाषित करते हैं। इनमें से फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है।

भागलपुर : कैंप लगाकर दिव्यांगों के बीच बंटी ट्राई साइकिल, लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

IANS | June 26, 2025 8:50 PM

भागलपुर, 26 जून (आईएएनएस)। भारत सरकार के एडिप और राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत भागलपुर के कहलगांव में दूसरी बार शिविर लगाया गया। शिविर में दिव्यांग लाभुकों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में शिविर में पहुंचे दिव्यांगजनों में 550 को ट्राई साइकिल, स्टिक, कान की मशीन और दांत का समान वितरित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय सांसद अजय कुमार मंडल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा से दिव्यांगजनों की सहायता के लिए समर्पित रहे हैं।

वाराणसी में बूचड़खाने की जगह खुला 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर', लोगों में खुशी की लहर

IANS | June 26, 2025 8:38 PM

वाराणसी, 26 जून (आईएएनएस)। वाराणसी दक्षिणी विधानसभा में रहने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर आई है। यहां पर 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' के शुरू होने से लोगों को डॉक्टरों की निगरानी में अच्छा इलाज मिलेगा।