गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सुना पीएम मोदी का संबोधन, राज्य की जनता से स्वदेशी अपनाने का आग्रह
अहमदाबाद, 28 सितंबर (आईएएनएस)। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से स्वदेशी अपनाने और 'विकसित भारत' के निर्माण में योगदान देने का आग्रह किया।