विदेशी फूलों से लेकर अशोक पत्ती, गेंदे की खुशबू से महकेगी अयोध्या

IANS | December 27, 2023 4:29 PM

अयोध्या, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर त्रेतायुगीन वैभव के अनुरूप रामनगरी सुसज्जित होने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पीएम के अभूतपूर्व स्वागत की तैयारी की जा रही है। देशी-विदेशी फूलों और तोरणद्वार के जरिए अयोध्या को दुल्हन की तरह तैयार किया जा रहा है।

कर्नाटक में जातिगत जनगणना लागू करने के लिए उत्पीड़ित और अल्पसंख्यक वर्ग करेंगे रैली

IANS | December 27, 2023 4:28 PM

बेंगलुरु, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक में लिंगायत सम्मेलन के बाद, जाति आधारित जनगणना रिपोर्ट को स्वीकार नहीं करने के लिए सरकार पर 'दबाव' डाल रही प्रभावशाली जातियों का उत्पीड़ित वर्ग और अल्पसंख्यक मुकाबला करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए इन वर्गों ने चित्रदुर्ग शहर में एक विशाल रैली आयोजित करने का फैसला किया है।

उत्तर-पश्चिम भारत में तीन-चार दिन जारी रहेगा घना कोहरा: मौसम विभाग

IANS | December 27, 2023 3:52 PM

नई दिल्ली, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को कहा कि अगले तीन-चार दिन तक उत्तर-पश्चिम भारत में घने से बहुत घना कोहरा जारी रहने की संभावना है, जबकि 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में हल्की, छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

अमेरिका : सड़क हादसे में आंध्र प्रदेश के विधायक के छह रिश्तेदारों की मौत

IANS | December 27, 2023 3:42 PM

विजयवाड़ा, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के एक परिवार के लिए क्रिसमस की छुट्टियां कभी न भूलने वाला दर्द दे गईं। दरअसल, अमेरिका के टेक्सस में एक सड़क दुर्घटना में परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई।

भक्ति के रंग में रंगी अयोध्या को बस मंदिर में अपने रामलला के दीदार का इंतजार

IANS | December 27, 2023 3:00 PM

अयोध्या, 27 दिसंबर(आईएएनएस)। अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव को अभूतपूर्व बनाने के साथ अयोध्यावासी अपने घर-आंगन को सजाएंगे। युवा हों या प्रौढ़, उनका हिल स्टेशनों से अधिक अब राम की अयोध्या में मन रच बस रहा है। यही कारण है कि यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि हो रही है।

'भोजपत्र' का ई-कॉमर्स पोर्टल शुरू करने का फैसला लिया गया

IANS | December 27, 2023 2:59 PM

शिमला, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जेआईसीए) की वानिकी परियोजना हिमालयी वन अनुसंधान संस्थान के सहयोग से हिमाचल प्रदेश में वन-सीमावर्ती समुदायों, विशेषकर महिलाओं को स्थायी आजीविका के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए 'भोजपत्र' को पुनर्जीवित करेगी।

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड, 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी के आसार

IANS | December 27, 2023 2:47 PM

देहरादून, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड जारी है। लोगों का जीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर में जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की गई है।

उत्तराखंड में नए साल के जश्न को लेकर बड़ा फैसला, 24 घंटे होटल-रेस्टोरेंट और ढाबे खुले रहेंगे

IANS | December 27, 2023 2:26 PM

देहरादून, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। नए साल का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ों का रूख कर रहे हैं। प्रदेश के पर्यटक स्थलों पर होटल में एडवांस बुकिंग चल रही है। इसी बीच सरकार ने सभी होटल, रेस्टोरेंट और ढाबे को 24 घंटे खोलने के आदेश दिए हैं।

गैंगस्टर से जुड़े हो सकते हैं दोस्तों पर गाड़ी चढ़ाने, लड़की की हत्या करने वाले जयपुर के शोरूम मालिक के तार

IANS | December 27, 2023 2:26 PM

जयपुर, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। जिस व्यक्ति ने मंगलवार सुबह गुस्से में अपने दो दोस्तों पर गाड़ी चढ़ा दी, जिसमें एक युवती की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, उसके बारे में पुलिस को आशंका है कि वह किसी गैंगस्टर से जुड़ा हो सकता है। वह अभी भी फरार है।

सीएम हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत, माइनिंग लीज अलॉटमेंट मामले में पीआईएल खारिज

IANS | December 27, 2023 12:47 PM

रांची, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके रिश्तेदारों के नाम पर माइनिंग लीज अलॉट करने के मामले की जांच की मांग को लेकर दायर पीआईएल खारिज कर दी है। चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने आरटीआई कार्यकर्ता और एडवोकेट सुनील कुमार महतो की ओर से दायर की इस पीआईएल पर पिछले महीने के 29 नवंबर को सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।