पीएम मोदी ने श्रीनारायण गुरु को किया नमन, बोले- देश भेदभाव की हर गुंजाइश कर रहा खत्म

IANS | June 24, 2025 12:33 PM

नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीनारायण गुरु को नमन किया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में श्रीनारायण गुरु और महात्मा गांधी के बीच ऐतिहासिक बातचीत की शताब्दी समारोह बैठक आयोजित की गई है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी शामिल हुए। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं श्रीनारायण गुरु को नमन करता हूं और महात्मा गांधी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

'शांति कभी मुफ्त नहीं मिलती, इसे कमाया जाता है', गौतम अदाणी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की सराहना की

IANS | June 24, 2025 12:09 PM

अहमदाबाद, 24 जून (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने मंगलवार को 'ऑपरेशन सिंदूर' को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना करते हुए कहा कि उनके साहस ने हमें याद दिलाया कि शांति कभी मुफ्त नहीं मिलती, बल्कि अर्जित की जाती है।

अदाणी एयरपोर्ट्स को मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए मिला 1 अरब डॉलर का फंड

IANS | June 24, 2025 10:42 AM

मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। अदाणी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) ने मंगलवार को कहा कि कंपनी को अपने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) के लिए एक प्रोजेक्ट फाइनेंस स्ट्रक्चर के जरिए 1 अरब डॉलर की फाइनेंसिंग मिली है।

भू-राजनीतिक तनाव कम होने से भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला

IANS | June 24, 2025 9:58 AM

मुंबई, 24 जून (आईएएनएस) । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान-इजराइल युद्ध विराम की घोषणा के बाद भू-राजनीतिक तनाव कम होने से सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को हरे निशान में खुला।

प्रेम, विलासिता और रिश्तों के ग्रह शुक्र, इनके दोषों से मुक्ति चाहिए तो इन मंदिरों में करें दर्शन

IANS | June 24, 2025 8:36 AM

नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। वैदिक ज्योतिष के अनुसार प्रेम, विलासिता और रिश्तों का ग्रह शुक्र को माना जाता है। शुक्र भौतिक सुख-सुविधाओं, विलासिता, प्रेम, अंतरंगता, आभूषण, जुनून, धन, दिखावट, कामुक संतुष्टि और जीवंतता का सूचक है।

मध्य प्रदेश : विदिशा में प्रधानमंत्री आवास योजना से सैकड़ों लोगों की बदली जिंदगी, लाभार्थियों ने पीएम मोदी का जताया आभार

IANS | June 23, 2025 10:21 PM

विदिशा, 23 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सैकड़ों गरीब परिवारों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लेकर आई है। कभी कच्चे मकानों में टपकती छतों और रिसती दीवारों के बीच जिंदगी गुजारने वाले परिवार अब पक्के मकानों में सम्मान और सुकून के साथ रह रहे हैं। इस योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता ने न केवल इन परिवारों को स्थायी आवास प्रदान किया, बल्कि उनके आत्मविश्वास और आत्मसम्मान को भी नई ऊंचाई प्रदान की है।

हिसार कोर्ट ने ज्योति मल्होत्रा की न्यायिक हिरासत दो हफ्ते बढ़ाई, सात जुलाई को अगली सुनवाई

IANS | June 23, 2025 8:57 PM

चंडीगढ़, 23 जून (आईएएनएस)। हरियाणा के हिसार की एक अदालत ने सोमवार को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति मल्होत्रा की न्यायिक हिरासत को 14 दिनों के लिए बढ़ा दिया। ज्योति मल्होत्रा को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

आतंकवाद मानवता के विरुद्ध अपराध, भारत का संकल्प समूल विनाश : तरुण चुघ

IANS | June 23, 2025 8:51 PM

कॉर्क/चंडीगढ़, 23 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने सोमवार को आयरलैंड के कॉर्क स्थित अहकिस्ता स्मारक पर एयर इंडिया फ्लाइट 182 'कानिष्का' बम ब्लास्ट की 40वीं बरसी पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में भाग लिया।

जेजीयू ने अकादमिक सहयोग बढ़ाने के लिए जापान की प्रमुख यूनिवर्सिटियों के साथ आठ नए एमओयू पर किए हस्ताक्षर

IANS | June 23, 2025 8:44 PM

टोक्यो (जापान), 23 जून (आईएएनएस)। ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (जेजीयू) ने जापान की प्रमुख यूनिवर्सिटियों के साथ आठ नए समझौता पत्र (एमओयू) साइन किए हैं, जिससे जापान में अब इसके शैक्षणिक साझेदारों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है।

प्रधानमंत्री आवास योजना से जौनपुर की राजकुमारी को मिला पक्का घर, पीएम मोदी का किया धन्यवाद

IANS | June 23, 2025 8:19 PM

जौनपुर, 23 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब परिवारों के लिए आशा की किरण बन चुकी है। इसी क्रम में जौनपुर जनपद में भी इस योजना का लाभ गरीब व जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच रहा है। राजगढ़ कॉलोनी की निवासी राजकुमारी पत्नी राजेन्द्र प्रसाद, जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन कर रही थीं, ने बताया कि उनके पास एक जर्जर और कच्चा मकान था, जिसमें उनका पूरा परिवार वर्षों से रह रहा था।