‘आज भी जब वह मंजर याद आता है, तो दिल दहल जाता है’, आपातकाल का दंश झेल चुके लोगों ने बयां किया अपना दर्द
लखनऊ, 25 जून (आईएएनएस)। आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर तत्कालीन कांग्रेस सरकार के अत्याचारों को झेल चुके उत्तर प्रदेश के कई लोगों ने अपनी पीड़ा साझा की। उन्होंने कहा कि आज भी उन दिनों को याद कर आंखों के सामने वह खौफनाक मंजर आ जाता है, जिसे याद कर दिल दहल जाता है।