बिहार: जीविका समूह बना रीमा देवी के लिए वरदान, आर्थिक रूप से बनीं मजबूत और आत्मनिर्भर
बगहा, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के पश्चिमी चंपारण स्थित बगहा जिले की रहने वाली रीमा देवी के लिए जीविका समूह वरदान बना। रीमा देवी बताती हैं कि एक वक्त था जब वह आर्थिक संकट से जूझ रही थी। परिवार का खर्च चलाना उनके लिए मुश्किल था, लेकिन जब से वह जीविका समूह से जुड़ीं, उनका जीवन बदल गया है।