बिहार : नियुक्ति पत्र मिलने पर अभ्यर्थियों में उत्साह, प्रियंका सिंह ने कहा- 'मेरे सपनों को मिली नई उड़ान'
पटना, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार सरकार द्वारा चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। शनिवार को बिहार की राजधानी पटना के बापू सभागार में आयोजित एक भव्य समारोह में श्रम संसाधन विभाग द्वारा चयनित 4,000 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। यह कार्यक्रम बिहार सरकार के उस महत्त्वाकांक्षी संकल्प का हिस्सा है, जिसके तहत अगले पांच वर्षों (2025-30) में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।