अयोध्या: ध्वजारोहण की तैयारियों के बीच आचार्यों ने की पीएम मोदी की सराहना
अयोध्या, 23 नवंबर (आईएएनएस)। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 25 नवंबर को होने वाली ध्वजारोहण तैयारियों के बीच ध्वजारोहण के अवसर पर पूजा करा रहे आचार्यों और धार्मिक विद्वानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका की सराहना की। उनका कहना है कि आज जो भव्य–दिव्य अयोध्या दुनिया के सामने दिख रही है, वह पीएम मोदी के दृढ़ संकल्प और संपूर्ण समर्पण का परिणाम है।