बिहार चुनाव : भाजपा की पहली लिस्ट में 9 महिला उम्मीदवार, जानें किसको मिली जगह, किसका पत्ता कटा
पटना, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में कुल 71 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नाम हैं। भाजपा ने कई पुराने विधायकों के टिकट काटे हैं तो कई नए चेहरे को चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा ने पहली लिस्ट में 9 महिला उम्मीदवार को टिकट दिया है। इसके साथ ही पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में 4 अनुसूचित जाति और 1 अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार को भी जगह दी है।