वडोदरा में माही नदी पर 212 करोड़ रुपए में बनेगा नया पुल, सीएम ने दी स्वीकृति
गांधीनगर, 13 जुलाई (आईएएनएस)। गुजरात के वडोदरा जिले में माही नदी पर दो-लेन के एक नए पुल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। नया पुल पुराने क्षतिग्रस्त हुए पुल के समानांतर बनाया जाएगा। इसके लिए 212 करोड़ रुपए के बजट को मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इस प्रोजेक्ट को लेकर संबंधित विभाग को स्वीकृति प्रदान की है।