पंजाब पुलिस और बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, भारत-पाक सीमा से तीन हथियार बरामद
अमृतसर, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस ने एक खुफिया सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत-पाकिस्तान सीमा के पास से हथियारों की एक खेप बरामद की है। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर ने बार्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के साथ संयुक्त अभियान चलाकर तारणतारण जिले के खेमकरण क्षेत्र से यह बरामदगी की है।