ईडी ने जिस आईएएस पर कार्रवाई के लिए लिखा था पत्र, उन्हें झारखंड सरकार ने अपर मुख्य सचिव में दिया प्रमोशन

IANS | January 3, 2024 6:16 PM

रांची, 3 जनवरी (आईएएनएस)। ईडी ने करीब तीन माह पूर्व झारखंड के जिस आईएएस राजीव अरुण एक्का के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई के लिए राज्य सरकार को पत्र लिखा था, उन्हें राज्य सरकार ने अपर मुख्य सचिव रैंक में प्रमोशन दे दिया है।

आप के कई संस्थापक नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

IANS | January 3, 2024 6:15 PM

नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी के कई संस्थापक नेताओं एवं पदाधिकारियों ने बुधवार को दिल्ली में भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और प्रदेश महासचिव हर्ष मल्होत्रा की उपस्थिति में बुधवार को आम आदमी पार्टी के कई संस्थापक सदस्यों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

6.25 लाख से अधिक टीबी मरीजों को नोटिफाई कर प्रदेश ने बनाया रिकॉर्ड : ब्रजेश पाठक

IANS | January 3, 2024 6:10 PM

लखनऊ, 3 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत वर्ष 2023 में उत्तर प्रदेश ने 6,24,490 टीबी मरीजों को नोटिफाई कर देश में इतिहास रचा है। देश में कार्यक्रम के तहत अब तक एक साल के भीतर किया गया यह सबसे अधिक नोटिफिकेशन है।

भाजपा ने हुबली के कार सेवक की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए पूरे कर्नाटक में विरोध प्रदर्शन किया

IANS | January 3, 2024 6:01 PM

बेंगलुरु, 3 जनवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक भाजपा ने राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान आगजनी के 31 साल पुराने मामले में हुबली में कथित कार सेवक श्रीकांत पुजारी की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए बुधवार को राज्य भर में विरोध प्रदर्शन किया।

'लव कुश रथ यात्रा' के बहाने भाजपा की लव-कुश समीकरण पर नजर

IANS | January 3, 2024 5:44 PM

पटना, 3 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में भाजपा की 2 जनवरी से लव-कुश रथ यात्रा निकली है। यह रथ यात्रा प्रदेश के सभी जिलों से होते हुए बक्सर के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। यात्रा का समापन 22 जनवरी को अयोध्या में होगा।

झारखंड के कांग्रेस विधायकों ने गठबंधन सरकार के प्रति जताई एकजुटता, नेतृत्व परिवर्तन की स्थिति में मांग सकती है डिप्टी सीएम की कुर्सी

IANS | January 3, 2024 5:21 PM

रांची, 3 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड की सत्ता को लेकर मची हलचल के बीच कांग्रेस विधायकों ने राज्य की सरकार के प्रति एकजुटता का संकल्प व्यक्त किया है। बुधवार दोपहर कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की मौजूदगी में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा : देश के सबसे बड़े जूना अखाड़े ने अयोध्या में जमाया डेरा

IANS | January 3, 2024 5:06 PM

अयोध्या, 3 जनवरी (आईएएनएस)। अब तक कुंभ और माघ मेले में ही चर्चा में रहने वाले जूना अखाड़ा के संन्यासियों ने रामलला के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दृष्टिगत डेरा डाल दिया है।

अयोध्या को वैश्विक नगरी बनाने में प्रयोग हो रहे आठ मॉडल

IANS | January 3, 2024 4:29 PM

लखनऊ, 3 जनवरी (आईएएनएस)। राम नगरी अयोध्या को आठ परिकल्पनाओं के आधार पर वैश्विक नगरी के रूप में उभारा जा रहा है। यहां पर 30.5 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं में से अधिकांश 2024 में पूरी हो रही हैं। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान अयोध्या के लिए प्राप्त हुए 6 हजार करोड़ से अधिक के निवेश भी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के जरिए धरातल पर उतरने को बिल्कुल तैयार हैं।

कई बार राजतिलक होते-होते वनवास हो जाता है : शिवराज सिंह चौहान

IANS | January 3, 2024 4:13 PM

भोपाल, 3 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कई बार राजतिलक होते-होते वनवास हो जाता है। चौहान ने यह बात अपने विधानसभा क्षेत्र बुधनी के शाहगंज में कही।

विजयन के क्रिसमस-न्यू ईयर लंच में राज्यपाल को नहीं बुलाया

IANS | January 3, 2024 3:17 PM

तिरुवनंतपुरम, 3 जनवरी (आईएएनएस)। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के बीच गतिरोध लगातार जारी है। सीएम ने बुधवार को पारंपरिक क्रिसमस-नए साल के दोपहर के भोजन के लिए राज्‍यपाल को आमंत्रित नहीं किया।