नवरात्रि विशेष : चमत्कारों से भरा मरही माता का मंदिर, दर्शन से मिलता है संतान सुख

IANS | March 26, 2026 10:11 PM

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। देशभर में कई ऐसे मंदिर हैं, जो शक्तिपीठ या सिद्धपीठ नहीं हैं, लेकिन अपने चमत्कारों की वजह से भक्तों के बीच अटूट श्रद्धा रखते हैं।

छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूरों को आर्थिक संबल, दीनदयाल योजना के तहत मिले 10 हजार रुपए, सरकार का जताया आभार

IANS | March 26, 2026 9:07 PM

धमतरी, 26 मार्च (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ सरकार ने 'मोदी की गारंटी' के तहत एक और बड़ा वादा पूरा कर दिखाया है। राज्य में भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को आर्थिक संबल देने के लिए दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत 10 हजार रुपए प्रति वर्ष की राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जा रही है। भूमिहीन मजदूरों ने गुरुवार को सरकार की इस योजना की तारीफ की।

डीवीसी ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 16 पदों पर निकाली वैकेंसी, 10 अप्रैल तक फॉर्म भरने का मौका

IANS | March 26, 2026 8:49 PM

कोलकाता, 26 मार्च (आईएएनएस)। लाखों युवाओं का सपना होता है कि वे किसी सरकारी संस्थान में नौकरी करें, अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो आपके लिए दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के विभिन्न 16 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

गुणकारी गुलकंद : गर्मी की थकान और पाचन की समस्याओं से दिलाए राहत, तन-मन को भी रखे शीतल

IANS | March 26, 2026 8:40 PM

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। गर्मियों की तपिश से बचने के लिए प्राकृतिक और पारंपरिक चीजों की ओर रुझान बढ़ रहा है। इन्हीं में से एक है ताजा गुलाब की पंखुड़ियों से बना गुलकंद, जो न सिर्फ स्वादिष्ट बल्कि तन-मन को भी शीतल रखता है।

स्वदेशी ड्रोन को और सुरक्षित बनाने के लिए रक्षा मंत्रालय का अहम कदम, ड्रोन टेस्टिंग के लिए सिक्योरिटी फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी

IANS | March 26, 2026 8:38 PM

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। आधुनिक दौर के सबसे खतरनाक हथियारों में शामिल ड्रोन एक तरफ जहां वरदान साबित हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इनकी तकनीक का दुरुपयोग नई समस्याएं भी पैदा कर रहा है। भारतीय सेना तेजी से ड्रोन वॉरियर्स तैयार कर रही है और स्वदेशी ड्रोन के जरिए अपनी ताकत भी बढ़ा रही है। हालांकि, सबसे बड़ी चुनौती ड्रोन में इस्तेमाल हो रहे चीनी और अन्य विदेशी पार्ट्स हैं। सेना लंबे समय से ड्रोन की टेस्टिंग के लिए एक ऐसा फ्रेमवर्क तैयार करने में जुटी थी, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि स्वदेशी ड्रोन पूरी तरह से सुरक्षित हों।

‘बी-टीम’ बयान पर सियासत तेज, भाजपा का कांग्रेस और माकपा पर ‘वोट बैंक राजनीति’ का आरोप

IANS | March 26, 2026 8:23 PM

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अनिल एंटनी ने केरल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और माकपा पर ‘वोट बैंक राजनीति’ करने का आरोप लगाया है।

एसएआई में असिस्टेंट कोच के 323 पदों पर बंपर वैकेंसी, 21 अप्रैल तक आवेदन का अवसर

IANS | March 26, 2026 8:16 PM

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एसएआई) में शामिल होने की ख्वाहिश रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) ने असिस्टेंट कोच के विभिन्न 323 पदों पर बंपर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

त्रिपुरा : सड़क से बना समृद्धि का रास्ता, ग्रामीणों के जीवन की बदली दशा

IANS | March 26, 2026 8:11 PM

सिपाहीजाला, 26 मार्च (आईएएनएस)। त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में हाल ही में बनी एक नई सड़क ने आस-पास के चार से पांच गांवों के निवासियों का जीवन आसान बना दिया है। स्थानीय लोगों ने इस सड़क के निर्माण को लेकर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, त्रिपुरा और केंद्र सरकार का विशेष आभार व्यक्त किया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने ईरानी क्रूड खरीदने की खबरों का किया खंडन, रिपोर्ट्स को बताया 'बेबुनियाद'

IANS | March 26, 2026 7:26 PM

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने गुरुवार को उन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि कंपनी ने ईरान से कच्चा तेल (क्रूड) खरीदा है। कंपनी ने इन रिपोर्ट्स को 'बेबुनियाद' बताया है।

नॉटजस्टआर्ट और अदाणी ग्रीनएक्सटॉक्स ने शुरू किया 'ग्लोबल एबिलिटी फोटोग्राफी चैलेंज 2026', दिव्यांग फोटोग्राफर्स को मिलेगा बड़ा मंच

IANS | March 26, 2026 6:48 PM

अहमदाबाद, 26 मार्च (आईएएनएस)। नॉटजस्टआर्ट और अदाणी ग्रीनएक्सटॉक्स ने मिलकर गुरुवार को 'ग्लोबल एबिलिटी फोटोग्राफी चैलेंज (जीएपीसी) 2026' का पांचवां संस्करण लॉन्च किया, जो खास तौर पर दिव्यांग लोगों के लिए समर्पित एक अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता है।