दीपावली: कार्तिक मास के पंचदिवसीय उत्सव का महत्व और अनुष्ठान
नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि सोमवार को (20 अक्टूबर) दोपहर 3 बजकर 44 मिनट तक रहेगी। इसके बाद अमावस्या हो जाएगी। इस दिन लक्ष्मी पूजा, केदार गौरी व्रत, दीवाली, चोपड़ा पूजा, शारदा पूजा, काली पूजा, दीपमालिका और कमला जयन्ती जैसे महत्वपूर्ण पर्व मनाए जाएंगे।