प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना से उत्पादन के साथ अन्नदाताओं की आमदनी भी बढ़ेगी : पीएम मोदी
नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 'प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना' को मंजूरी दी है। यह योजना वित्त वर्ष 2025-26 से शुरू होकर अगले 6 साल तक लागू की जाएगी और देश के 100 जिलों को कवर करेगी। इसे लेकर पीएम मोदी ने कहा कि उत्पादन के साथ ही अन्नदाताओं की आमदनी भी बढ़ेगी।