संविधान और न्याय के आदर्श बनाए रखना बार के सदस्यों की जिम्मेदारी: सीजेआई सूर्यकांत

IANS | November 26, 2025 2:51 PM

नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस के मौके पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका आयोजन सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) सूर्यकांत और कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल रहे।

पीएलआई स्कीम ग्लोबल मैन्युफैक्चरर को 'मेक इन इंडिया' की ओर कर रही आकर्षित : पीएम मोदी

IANS | November 26, 2025 12:00 PM

नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस) । पीएम मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत ने दुनिया को संदेश दिया है कि देश निवेश और इनोवेशन का स्वागत करता है। उन्होंने कहा कि पीएलआई स्कीम ने ग्लोबल मैन्युफैक्चरर को 'मेक इन इंडिया' की ओर आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बीते 11 वर्षों में 40 हजार से अधिक अनुपालनों को कम किया गया है। नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम ने अनेकों अप्रोच को एक ही प्लेटफॉर्म पर ला दिया है।

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर करमसद से ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ तक यूनिटी मार्च का आगाज

IANS | November 26, 2025 11:38 AM

आनंद, 26 नवंबर (आईएएनएस)। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष में बुधवार को यूनिटी मार्च का आयोजन हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल इस यात्रा की शुरुआत करेंगे। करमसद से 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' तक एकता और अखंडता के मजबूत संदेश के साथ आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पदयात्रा आणंद, वडोदरा और नर्मदा जिलों से होकर गुजरेगी। यह यात्रा लगभग 150 किलोमीटर की दूरी तय करके राष्ट्रीय एकता की भावना को उजागर करेगी।

पीएम मोदी ने संविधान दिवस पर नागरिकों को लिखी चिट्ठी, वोट करके लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील

IANS | November 26, 2025 9:55 AM

नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 नवंबर, संविधान दिवस के मौके पर भारत के नागरिकों को चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने 1949 में संविधान को ऐतिहासिक रूप से अपनाने को याद किया और देश की तरक्की में इसकी अहम भूमिका को बताया। उन्होंने बताया कि 2015 में सरकार ने इस पवित्र दस्तावेज का सम्मान करने के लिए 26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित किया था।

श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस: लोग बोले- पीएम मोदी ने बढ़ाया सिख समाज का मान

IANS | November 25, 2025 11:59 PM

कुरुक्षेत्र, 25 नवंबर (आईएएनएस)। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में मंगलवार को श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत के 350 साल पूरे होने पर गीता उपदेश स्थली पर बड़ा समागम आयोजित किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरकत की। इस अवसर पर पीएम मोदी ने विशेष सिक्का और स्मारक डाक टिकट जारी किया। उन्‍होंने गीता अनुभव केंद्र का अवलोकन किया और पांचजन्य स्मारक का उद्घाटन भी किया।

गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर पीएम मोदी के भाषण की लोगों ने की तारीफ

IANS | November 25, 2025 11:41 PM

कुरुक्षेत्र, 25 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उनका अटूट साहस और सेवा भावना सभी को प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पीएम मोदी के भाषण की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी ने सिख समाज के मान को बढ़ाया है।

थक गया है मन और शरीर? रोज करें विश्रामासन, सरल है विधि

IANS | November 25, 2025 10:53 PM

नई दिल्ली, 25 नवंबर (आईएएनएस)। भागदौड़ और व्यस्त दिनचर्या के बीच थकान का हावी होना आम बात है। थकान के साथ ही दिमाग का अशांत होना भी लाजिमी है। विश्रामासन एक ऐसा सरल और प्रभावशाली आराम आसन है, जिसके अभ्यास से शरीर को राहत और मन को शांति मिलती है।

राजकोट में 8-9 जनवरी को कच्छ और सौराष्ट्र अंचल के लिए होगी वाइब्रेंट गुजरात रीजनल एग्जीबिशन

IANS | November 25, 2025 10:44 PM

गांधीनगर, 25 नवंबर (आईएएनएस)। गुजरात सरकार ने कच्छ तथा सौराष्ट्र अंचल के लिए वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस (वीजीआरसी) के द्वितीय संस्करण की घोषणा की है, जो आगामी 8 से 9 जनवरी 2026 के दौरान राजकोट में आयोजित होगा। इसी दौरान उसी स्थल पर वाइब्रेंट गुजरात रीजनल एग्जीबिशन (वीजीआरई) भी आयोजित होगा, जो समग्र कच्छ तथा सौराष्ट्र क्षेत्र के उद्योगों, एमएसएमई, सरकारी संस्थाओं एवं उद्यमियों के लिए एक उच्च प्लेटफॉर्म प्रदान करेगा।

सावधान! फर्जी है वायरल हो रहा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पत्र, पीआईबी ने किया फैक्ट चेक

IANS | November 25, 2025 10:37 PM

नई दिल्ली, 25 नवंबर (आईएएनएस)। प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) की फैक्ट चेक यूनिट ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पत्र को झूठा बताया है। दावा किया गया था कि पत्र कथित तौर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह को लिखा है, लेकिन पीआईबी फैक्ट चेक यूनिट ने साफ किया है कि यह पत्र फर्जी है।

एनआईए की विशेष अदालत ने विशाखापत्तनम जासूसी मामले में 2 अन्य आरोपियों को सजा सुनाई

IANS | November 25, 2025 10:27 PM

नई दिल्ली, 25 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक विशेष अदालत ने पाकिस्तान से जुड़े विशाखापत्तनम नौसेना जासूसी मामले में दो और आरोपियों को जुर्माने सहित साधारण कारावास की सजा सुनाई है।