देश में कॉमनवेल्थ गेम्स के आयोजन की सिफारिश, सीएम पटेल बोले- भारत और गुजरात के लिए गर्व का क्षण
गांधीनगर, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के खेल क्षेत्र के विकास को गति देने की दिशा में बुधवार को एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। कॉमनवेल्थ स्पोर्ट एग्जीक्यूटिव बोर्ड ने वर्ष 2030 में आयोजित होने वाले 24वें कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन भारत में करने की सिफारिश की है। साथ ही, बोर्ड ने यह भी सिफारिश की है कि इन खेलों की मेजबानी गुजरात के अहमदाबाद को दी जाए।