सपा वालों ने नोएडा को बनाया था अपनी लूट का एटीएम : प्रधानमंत्री मोदी

IANS | March 28, 2026 1:17 PM

ग्रेटर नोएडा, 28 मार्च (आईएएनएस)। गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले सपा वालों ने नोएडा को अपनी लूट का एटीएम बना लिया था। कांग्रेस और उत्तर प्रदेश की पिछली सरकारों ने इस एयरपोर्ट की नींव तक नहीं पड़ने दी थी।

जेवर एयरपोर्ट से यूपी को मिलेगी नई पहचान और रफ्तार: मुख्यमंत्री योगी

IANS | March 28, 2026 1:14 PM

जेवर, 28 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के जेवर में आज देश के एविएशन सेक्टर को नई ऊंचाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह एयरपोर्ट ‘नए भारत’ की बदलती तस्वीर का सशक्त उदाहरण है।

11,200 करोड़ रुपए की लागत से बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बेहतर होगी कनेक्टिविटी, अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

IANS | March 28, 2026 12:50 PM

नई दिल्ली/नोएडा, 28 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण (फेज-1) का उद्घाटन कर दिया है। इस एयरपोर्ट के शुरू होने से दिल्ली-एनसीआर में कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यात्रा करना आसान हो जाएगा, साथ ही राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

6 रुपये की दिहाड़ी से लेकर 'सूरमा भोपाली' बनने का सफर: भावुक सीन की वजह से मिला था पहला कॉमेडी किरदार

IANS | March 28, 2026 12:36 PM

मुंबई, 28 मार्च (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा में हर किसी का अपना दौर रहा है, लेकिन जब हास्य और चरित्र अभिनय के स्वर्णिम युग की बात आती है, तो 'सूरमा भोपाली' के नाम से मशहूर अभिनेता जगदीप का जिक्र प्रमुखता से किया जाता है।

'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' : प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को करेंगे असम और पुडुचेरी की जनता से संवाद

IANS | March 28, 2026 11:09 AM

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पुडुचेरी और असम में 'मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उन्होंने दोनों राज्यों में हुए विकास कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि जनता 'डबल-इंजन' वाली एनडीए सरकार के साथ अगले पांच साल और बिताने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

'दिल्ली के पूर्व सीएम और डिप्टी सीएम को होगी सजा', केजरीवाल की टिप्पणी पर कपिल मिश्रा और मनजिंदर सिरसा का पलटवार

IANS | March 28, 2026 10:39 AM

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और गृह मंत्री रमेश लेखक के गिरफ्तार होने के बाद दिल्ली में राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने एक-दूसरे से वार पलटवार किया है।

'जेवर एयरपोर्ट से बदलेगी किस्मत', उद्घाटन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह, प्रधानमंत्री मोदी को दिया धन्यवाद

IANS | March 28, 2026 10:22 AM

ग्रेटर नोएडा, 28 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे। एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।

हबल स्पेस टेलीस्कोप: ब्रह्मांड की टाइम मशीन, जो रोशनी के सफर से अरबों वर्ष पुराने ब्रह्मांड की दिखाता है झलक

IANS | March 28, 2026 9:54 AM

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। हबल स्पेस टेलीस्कोप को अक्सर ब्रह्मांड की एक टाइम मशीन कहा जाता है। यह दूर स्थित ब्रह्मांडीय पिंडों से आने वाली रोशनी को कैद करके हमें समय में पीछे की यात्रा भी कराता है। रोशनी को हबल तक पहुंचने में समय लगता है, इसलिए जो तस्वीरें आज हम देखते हैं, वे उन पिंडों को वर्षों या अरबों वर्ष पहले का रूप दिखाती हैं।

'जी हां हुजूर, मैं गीत बेचता हूं’, जब एक कवि ने खुद को गीतफरोश कहा और अमर हो गया, कहानी 'कविता के गांधी' भवानी प्रसाद मिश्र की

IANS | March 28, 2026 9:41 AM

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। सहज लेखन और सहज व्यक्तित्व का नाम है, भवानी प्रसाद मिश्र। कविता और साहित्य के साथ-साथ राष्ट्रीय आंदोलन में जिन कवियों की सक्रिय भागीदारी थी, उनमें भवानी प्रसाद मिश्र भी प्रमुख थे। गांधीवाद पर आस्था रखने वाले मिश्र की कविताएं हिंदी की सहज लय की कविताएं हैं। इस सहजता का संबंध महात्मा गांधी के चरखे की लय से भी जुड़ता है, इसीलिए उन्हें 'कविता का गांधी' भी कहा गया।

29 मार्च का पंचांग : रविवार को कामदा एकादशी व्रत, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

IANS | March 28, 2026 8:45 AM

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। सनातन धर्म में पंचांग का विशेष महत्व है। इसके पांच अंगों तिथि, नक्षत्र, योग, करण और वारके आधार पर ही दिन की शुरुआत की जाती है। साथ ही शुभ-अशुभ समय का निर्धारण किया जाता है। 29 मार्च को रविवार के दिन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है।