मई तक तेजस एमके-1ए की डिलीवरी का फैसला, 21 एयरक्राफ्ट तैयार: एचएएल चेयरमैन

IANS | April 2, 2026 11:42 PM

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. डीके सुनील ने गुरुवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से विशेष बातचीत में भारत के स्वदेशी रक्षा कार्यक्रमों की प्रगति पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने तेजस एमके-1ए की डिलीवरी, इंजन सप्लाई, एसयू-57, तेजस एमके-2, प्रचंड हेलीकॉप्टर और वैश्विक घटनाओं के प्रभाव पर महत्वपूर्ण बयान दिए।

सीएम योगी के निर्देश पर कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, 233 एफआईआर दर्ज

IANS | April 2, 2026 11:34 PM

लखनऊ, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कालाबाजारी के खिलाफ प्रदेशभर में चलाए गए अभियान में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। 12 मार्च से अब तक 233 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

सैनिक स्कूल में नौकरी का अवसर, म्यूजिक टीचर समेत कई पदों पर भर्ती, 10 अप्रैल तक करें आवेदन

IANS | April 2, 2026 10:33 PM

लखनऊ, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। सैनिक स्कूल में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। सैनिक स्कूल झांसी ने म्यूजिक टीचर समेत कॉन्ट्रैक्चुअल और अस्थायी आधार पर विभिन्न 7 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

'रावण के ससुराल' का अद्भुत शिवालय, जहां मंदोदरी ने की कठोर तपस्या, महादेव से मिला था 'लंकापति' का वरदान

IANS | April 2, 2026 10:04 PM

मेरठ, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। देश-दुनिया के कोने-कोने में देवाधिदेव महादेव के कई अद्भुत मंदिर हैं, जो देखने में सुंदर तो अपने अंदर कई रहस्य और भक्ति भाव को सिमेटे हुए हैं। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में भी ऐसा ही एक शानदार शिवालय है, जहां लंकापति रावण की पत्नी मंदोदरी ने कठोर तपस्या कर महादेव से वरदान पाया था।

एलसीएच ‘प्रचंड’ के नए ऑर्डर पर काम तेज, 2027–2028 से शुरू हो सकती है डिलीवरी

IANS | April 2, 2026 9:54 PM

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। हेलिकॉप्टर निर्माण के क्षेत्र में भारत अब लगभग पूरी तरह आत्मनिर्भर हो चुका है। लाइट अटैक हेलिकॉप्टर बनाकर भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है, जिनके पास अटैक हेलिकॉप्टर बनाने की क्षमता है। लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर ‘प्रचंड’ को भारतीय थलसेना और वायुसेना में शामिल किया जा चुका है।

हेल्थ टिप्स : गर्मियों में आंखों की सेहत का रखें खास ख्याल, इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

IANS | April 2, 2026 9:44 PM

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। डिजिटल युग में मोबाइल, कंप्यूटर और टीवी स्क्रीन पर बढ़ती निर्भरता के साथ गर्मियों का तेज तापमान आंखों के लिए बड़ा खतरा बन गया है। लंबे समय तक धूप में रहना, तेज रोशनी और स्क्रीन की चमक से आंखों में जलन, सूखापन, सिरदर्द और धुंधलापन जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। ऐसे में आंखों की सेहत का खास ध्यान रखना जरूरी है।

मोटरसाइकिल के बदले आधा पाकिस्तान! जब 1971 की जंग में सैम मानेकशॉ ने किया हिसाब बराबर

IANS | April 2, 2026 9:38 PM

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। हिंदुस्तान के एक ताकतवर और मजबूत सेना प्रमुख, जिन्होंने पाकिस्तान को इतनी करारी शिकस्त दी थी कि अगले कुछ दशक आवाज तक नहीं निकाल पाया। अटूट नेतृत्व क्षमता और प्रेरणादायी साहस वाले इस लीडर की ही ताकत थी, जिसने 1971 की लड़ाई में पाकिस्तान के 90 हजार सैनिकों को बंदी बना लिया था और इस मुल्क को दो हिस्सों में बांटकर बांग्लादेश बनाया। बात हो रही है भारत के महान सैन्य अधिकारी फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की।

हृदय रोग का लक्षण हो सकता है बाएं हाथ में दर्द, जानें क्या करें और क्या नहीं

IANS | April 2, 2026 8:49 PM

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। आजकल हृदय रोग मृत्यु का एक बड़ा कारण बन गया है। यह समस्या सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं में भी तेजी से बढ़ रही है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, सीने में दर्द, सांस फूलना और खासकर बाएं हाथ में दर्द जैसे लक्षण हृदय रोग के संकेत हो सकते हैं। ऐसे में एक पल की देरी भी जानलेवा साबित हो सकती है।

सिल्वर स्क्रीन पर बहनें और असल में अजनबी, नंबर-1 बनने की होड़ ने जया प्रदा और श्रीदेवी को बनाया 'दुश्मन'

IANS | April 2, 2026 8:46 PM

मुंबई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। 80 के दशक में हिंदी सिनेमा पर दो बड़ी अभिनेत्रियों का राज था, जो पर्दे पर सगी बहनों और त्याग की मूरत बनकर दर्शकों का दिल पिघला रही थी, लेकिन असल जिंदगी में एक-दूसरे से एक शब्द भी नहीं कहती थी।

जॉब अलर्ट: आरजीएनएयू में नॉन-टीचिंग स्टाफ के लिए वैकेंसी, आवेदन की अंतिम तिथि 14 अप्रैल

IANS | April 2, 2026 8:40 PM

लखनऊ, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के केंद्रीय विश्वविद्यालय में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) ने गैर शिक्षण (नॉन-टीचिंग) के विभिन्न 14 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।