आवास योजना ने बदली किस्मत, लाभार्थियों ने कहा- 'पीएम मोदी की वजह से पक्के मकान का सपना हुआ पूरा'
डिब्रूगढ़, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। असम के डिब्रूगढ़ में बेहतर आवास सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) ने कई परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। केंद्र सरकार की इस प्रमुख योजना के तहत भोला दास, डिनो मंडल और श्यामल दास जैसे लाभार्थियों को पक्के घर मिल सके हैं, जिससे उनका जीवन स्तर सुधरा है।