केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: महत्वपूर्ण पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी पूरी तरह माफ

IANS | April 2, 2026 10:24 AM

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक सप्लाई चेन में आई बाधाओं के बीच महत्वपूर्ण पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर 30 जून 2026 तक पूरी कस्टम ड्यूटी छूट देने का फैसला किया है। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

डीप स्पेस नेटवर्क: स्पेस का शक्तिशाली साइंटिफिक टेलीकम्युनिकेशन सिस्टम, जानें कैसे करता है काम

IANS | April 2, 2026 9:52 AM

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। जब अंतरिक्ष यान पृथ्वी से लाखों या करोड़ों किलोमीटर दूर चंद्रमा, मंगल या अन्य ग्रहों की यात्रा पर होते हैं, तब उनके साथ निरंतर संपर्क बनाए रखना बहुत चुनौतीपूर्ण काम होता है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के पास इस चुनौती का समाधान है- डीप स्पेस नेटवर्क के रुप में जिसे डीएसएन भी कहा जाता है।

3 अप्रैल का पंचांग: कृष्ण प्रतिपदा पर अभिजीत और विजय मुहूर्त, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

IANS | April 2, 2026 9:35 AM

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। सनातन धर्म में पंचांग के पांच अंग तिथि, नक्षत्र, योग, करण और वार का विशेष महत्व होता है। इनके आधार पर ही दिन की शुरुआत व शुभ-अशुभ समय का निर्धारण किया जाता है। 3 अप्रैल शुक्रवार से वैशाख मास प्रारंभ हो रहा है। इस दिन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है।

नीतीश कुमार का अनुभव काफी, प्रधानमंत्री पद से कम पर नहीं करना चाहिए समझौता: अवध ओझा (आईएएनएस इंटरव्यू)

IANS | April 2, 2026 9:16 AM

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी के टिकट पर दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ चुके अवध ओझा ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत में देश के ताजा हालातों के अलावा कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। अवध ओझा ने कहा, "राजनीति में अब कुछ भी नहीं बचा है। विचारधारा की तो बात ही छोड़िए, अब कुछ भी शेष नहीं है।" पेश हैं बातचीत के प्रमुख अंश-

विदेश मंत्रालय में काम करने का मौका, कंसल्टेंट पदों के लिए 16 अप्रैल तक करें आवेदन

IANS | April 1, 2026 10:55 PM

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के हजारों-लाखों युवाओं के सपना विदेश मंत्रालय से जुड़ने का होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स (एमईए) ने पीपी एंड आर डिवीजन में कंसल्टेंट के कुल 2 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी, जीपीएससी में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर सहित 103 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

IANS | April 1, 2026 10:44 PM

गांधीनगर, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। गुजरात लोक सेवा आयोग (जीपीएससी) ने एक्जीक्यूटिव इंजीनियर और डिप्टी एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के विभिन्न 103 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

पश्चिम एशिया संकट: पीएम मोदी ने की सीसीएस की बैठक, जरूरी कदम उठाने का दिया निर्देश

IANS | April 1, 2026 10:25 PM

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 7 लोक कल्याण मार्ग पर कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) की एक विशेष बैठक की, जिसमें पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच विभिन्न मंत्रालयों द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा की गई और आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। यह इस मुद्दे पर दूसरी विशेष बैठक थी।

बैंकिंग प्रोफेशनल्स के लिए मौका, एसआईडीबीआई में एसोसिएट मैनेजर सहित कई पदों पर आवेदन शुरू

IANS | April 1, 2026 9:47 PM

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (एसआईडीबीआई) ने एसोसिएट मैनेजर समेत विभिन्न 8 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

ममता बनर्जी सत्ता में आई तो सभी हिंदुओं को बंगाल छोड़ना पड़ेगा : मिथुन चक्रवर्ती

IANS | April 1, 2026 9:45 PM

कोलकाता, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है और चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे। इसी बीच अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने आईएएनएस से एक्सक्लूसिव बातचीत में एसआईआर, आगामी चुनाव, और ममता बनर्जी द्वारा लगाए गए आरोपों पर खुलकर बात की है। उनका कहना है कि इस बार भाजपा की जीत तय है।

जनगणना 2027: गृह मंत्री अमित शाह ने भरा सेल्फ-एन्यूमरेशन फॉर्म, लोगों से की भागीदारी की अपील

IANS | April 1, 2026 9:34 PM

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। देश में जनगणना 2027 की प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत के साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को स्व-गणना (सेल्फ-एन्यूमरेशन) का फॉर्म भरकर इस अभियान में भागीदारी की। उन्होंने लोगों से भी इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग देने की अपील की है।