'लोकतंत्र के खत्म होने से बचाने की लड़ाई' : तेजस्वी ने 'एसआईआर' मुद्दे पर बिहार चुनाव बॉयकॉट करने का दिया संकेत (आईएएनएस साक्षात्कार)

IANS | July 23, 2025 6:59 PM

पटना, 23 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में जल्द ही विधानसभा चुनाव होना है। इससे पहले चुनाव आयोग की तरफ से राज्य भर में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कराया जा रहा है, इसको लेकर प्रदेश की राजनीति का तापमान बढ़ा हुआ है। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार इस मुद्दे पर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार और चुनाव आयोग को घेर रहे हैं। इसी को लेकर उन्होंने बुधवार को आईएएनएस से बात करते हुए कई सवालों के बेबाकी से जवाब दिए। तेजस्वी ने एनडीए पर संविधान को खत्म करने और राजशाही लाने का बड़ा आरोप लगाते हुए विधानसभा चुनाव को बॉयकॉट करने का संकेत दिया।

टैरिफ को लेकर वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था काफी हद तक मजबूत : आरबीआई

IANS | July 23, 2025 6:54 PM

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस) । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को कहा कि टैरिफ को लेकर वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद, भारतीय अर्थव्यवस्था स्ट्रॉन्ग मैक्रोइकोनॉमिक फंडामेंटल के बल पर काफी हद तक मजबूत बनी हुई है।

राजस्थान : 'वन स्टेशन, वन उत्पाद' योजना से पुष्कर के लोकल प्रोडक्ट को मिल रही नई पहचान

IANS | July 23, 2025 6:34 PM

अजमेर, 23 जुलाई (आईएएनएस)। लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से कई सारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। भारत सरकार के रेल मंत्रालय की तरफ से 'वन स्टेशन, वन उत्पाद' (ओएसओपी) इसी परिकल्पना का एक उदाहरण है, जिसके अंतर्गत राजस्थान के अजमेर स्टेशन में लगे स्टॉल लोगों को लुभा रहे हैं।

अहमदाबाद : स्‍प्री योजना के तहत पुराने नियोक्‍ता ईएसआईसी में 31 दिसंबर तक करा सकेंगे पंजीकरण

IANS | July 23, 2025 6:31 PM

अहमदाबाद, 23 जुलाई (आईएएनएस)। अहमदाबाद में कर्मचारी राज्‍य बीमा निगम (ईएसआईसी) की ओर से स्‍प्री योजना शुरू की गई है। इसके तहत अपंजीकृत नियोक्‍ता ईएसआईसी में अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। यह योजना 31 दिसंबर तक लागू रहेगी। 10 से अधिक श्रमिकों वाले सभी उद्योगों को ईएसआईसी में पंजीकरण कराना अनिवार्य होता है।

भारत का आईटी इकोसिस्टम 60 लाख से ज्यादा लोगों को देता है रोजगार : जितिन प्रसाद

IANS | July 23, 2025 6:13 PM

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस) । बुधवार को संसद को दी गई जानकारी के अनुसार, भारत में एक मज़बूत इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम है, जो 250 अरब डॉलर से ज्यादा का वार्षिक राजस्व उत्पन्न करता है और 60 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार प्रदान करता है।

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार सख्त, 'विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति' तत्काल गठित करने के निर्देश

IANS | July 23, 2025 5:29 PM

लखनऊ, 23 जुलाई (आईएएनएस)। प्रदेश के लाखों स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना योगी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी के मद्देनजर परिवहन विभाग द्वारा 1 से 15 जुलाई तक पूरे प्रदेश में स्कूली वाहनों (स्कूल बस, वैन आदि) का विशेष जांच अभियान चलाया गया।

प्रख्यात नृत्यांगना अमला शंकर : 11 वर्ष की आयु में शुरू हुआ सफर, विश्व मंच पर बिखेरी कला की चमक

IANS | July 23, 2025 5:10 PM

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय नृत्य जगत की प्रख्यात नृत्यांगना अमला शंकर ने भारतीय फ्यूजन नृत्य को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अपने पति और महान नर्तक उदय शंकर के साथ मिलकर उन्होंने भारतीय नृत्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। 101 वर्ष की आयु में 24 जुलाई 2020 को कोलकाता में उनका निधन हो गया था, लेकिन उनकी कला और विरासत आज भी जीवित है।

सावन विशेष : नाभि से भुजाओं तक... भगवान शिव के अंगों से जुड़ा है उत्तराखंड के इन ‘पांच’ मंदिरों का रहस्य

IANS | July 23, 2025 5:05 PM

देहरादून, 23 जुलाई (आईएएनएस)। सावन का पावन माह चल रहा है। शिवालय में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें हैं तो ‘हर हर महादेव’ की गूंज चहुंओर है। देश में ऐसे कई मंदिर हैं, जो भक्तों के लिए बेहद खास और रहस्य से भरे हुए हैं। इन्हीं में शामिल है, उत्तराखंड का ‘पंच केदार’ मंदिर। यहां बसे पंच केदार मंदिर में केदारनाथ, मद्महेश्वरनाथ, तुंगनाथ, रुद्रनाथ और कल्पेश्वरनाथ न केवल आध्यात्मिक महत्व रखते हैं, बल्कि यहां प्राकृतिक सौंदर्य और पौराणिक कथाओं का भी संगम है।

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का गुजरात सेक्शन दिसंबर 2027 तक होगा पूरा : अश्विनी वैष्णव

IANS | July 23, 2025 3:31 PM

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को संसद को बताया कि वापी और साबरमती के बीच मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल (एमएएचएसआर) प्रोजेक्ट का गुजरात सेक्शन दिसंबर 2027 तक और पूरा 508 किलोमीटर लंबा प्रोजेक्ट दिसंबर 2029 तक पूरा होने की उम्मीद है।

ईडी ने 1,654 करोड़ रुपए के कथित एफडीआई उल्लंघन के लिए मिंत्रा के खिलाफ फेमा का केस दर्ज किया

IANS | July 23, 2025 2:56 PM

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कहा कि उसने मिंत्रा डिजाइन्स प्राइवेट लिमिटेड, उसकी संबंधित कंपनियों और उनके निदेशकों के खिलाफ विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा), 1999 के तहत कथित उल्लंघनों के लिए एक शिकायत दर्ज की है।