अदाणी फाउंडेशन की सामाजिक रोशनी से जगमगाया अमेठी
अमेठी, 22 जुलाई (आईएएनएस)। जब सामाजिक उत्तरदायित्व समर्पण का रूप ले लेता है, तब विकास केवल आंकड़ों का विषय नहीं रह जाता, वह जीवन की धड़कन बन जाता है। कुछ ऐसा ही कार्य अदाणी फाउंडेशन कर रहा है, जिसने अमेठी जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में अनेक सकारात्मक पहल की हैं।