2 महीने में 2 लाख नए शिक्षक : बिहार में सरकारी स्कूलों के बहुरने लगे दिन

IANS | January 14, 2024 10:47 AM

पटना, 14 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में पिछले दो महीने के अंदर शिक्षकों की नियुक्ति ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। पिछले दो महीने में सरकार ने करीब दो लाख शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया है। इतनी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति के बाद अब सरकारी स्कूलों के दिन बहुरने की आस जगी है।

यूजी छात्रों के लिए इंटर्नशिप; मिलेगा एकेडमिक क्रेडिट, बीमा और स्टाइपेंड

IANS | January 14, 2024 10:43 AM

नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। यूजीसी ने रिसर्च इंटर्नशिप को लेकर विशेष गाइडलाइंस तैयार की है जिसे देशभर के विश्वविद्यालय व उच्च शिक्षण संस्थानों के साथ साझा किया जा रहा है। रिसर्च इंटर्नशिप का सीधा लाभ छात्रों को मिलेगा। ग्रेजुएशन कर रहे छात्र जिन कंपनियों में इंटर्नशिप करेंगे, वहां से उन्हें एक निश्चित रकम प्राप्त होगी। इसके अलावा, उनके लिए बीमा का प्रावधान भी किया जाएगा।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए जेपी नड्डा, अमित शाह और राजनाथ सिंह को मिला निमंत्रण

IANS | January 13, 2024 8:05 PM

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी निमंत्रण दिया गया है।

बेंगलुरू में यातायात उल्लंघन की निगरानी करेगा एआई: शिवकुमार

IANS | January 13, 2024 7:58 PM

बेंगलुरु, 13 जनवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने शनिवार को कहा कि शहर में यातायात उल्लंघनों पर नजर रखने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल किया जाएगा।

झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला, बुजुर्ग पिता का भरण-पोषण पुत्र का पवित्र कर्तव्य

IANS | January 13, 2024 7:37 PM

रांची, 13 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड हाईकोर्ट ने कहा है कि बुजुर्ग पिता का भरण-पोषण पुत्र का पवित्र कर्तव्य है। इससे वह इनकार नहीं कर सकता। इस अहम टिप्पणी के साथ ही कोर्ट ने कोडरमा जिला फैमिली कोर्ट के उस आदेश को बरकरार रखा, जिसमें बुजुर्ग के छोटे बेटे को कहा गया था कि वह पिता को गुजारा भत्ता के तौर पर प्रतिमाह 3,000 रुपए दे।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने हैदराबाद-विजयवाड़ा औद्योगिक गलियारे के लिए मांगी मंजूरी

IANS | January 13, 2024 7:33 PM

हैदराबाद, 13 जनवरी (आईएएनएस)। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने शनिवार को केंद्रीय उद्योग और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से मिर्यालगुडा के माध्यम से हैदराबाद और विजयवाड़ा के बीच एक नए औद्योगिक गलियारे की स्थापना के लिए मंजूरी देने का अनुरोध किया।

अयोध्या में 22 जनवरी को 100 मंचों पर सांस्कृतिक शोभायात्रा के सारथी बनेंगे 2,500 लोक कलाकार

IANS | January 13, 2024 7:18 PM

अयोध्या, 13 जनवरी (आईएएनएस)। अयोध्या में 14 जनवरी से 24 मार्च तक देश-प्रदेश से लेकर दुनियाभर के 5,000 कलाकार एक तरफ जहां विभिन्न माटी की संस्कृतियों के सुरों की गंगा को प्रवाहित करेंगे तो वहीं इन 70 दिनों में 15 से अधिक देशों के कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे।

समलैंगिक जोड़े की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर न्‍यायाधीश ने कहा, 'इस अनैतिक चीज़ को वापस लें'

IANS | January 13, 2024 7:12 PM

चंडीगढ़, 13 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश ने समलैंगिक रिश्ते में होने का दावा करने वाली एक महिला द्वारा दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर विचार करने से इनकार करते हुए कहा कि वह नहीं मानते कि नैतिकता और संवैधानिकता अलग-अलग हैं।

अयोध्या में राम मंदिर नए भारत का प्रतीक : राजनाथ सिंह

IANS | January 13, 2024 7:11 PM

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नए भारत का प्रतीक है। श्रीराम को अपने जन्म स्थान पर पहुंचने में 500 सौ साल का समय लग गया। श्रीराम भारत की चेतना हैं और अयोध्या सांस्कृतिक चेतना का केंद्र बन रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने हिट एंड रन मामलों में मुआवजा संबंधी निर्देश जारी किए

IANS | January 13, 2024 6:59 PM

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हिट एंड रन मोटर दुर्घटना मामलों में मुआवजा देने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए।