भारत-नेपाल की सेनाओं का आतंकवाद-रोधी और जंगल युद्धकला अभ्यास

IANS | December 1, 2025 5:24 PM

नई दिल्ली, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत व नेपाल की सेनाएं संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सूर्य किरण’ को अंजाम दे रही हैं। यह युद्धाभ्यास उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में चल रहा है। यहां भारत व नेपाल सैन्य अभ्यास ‘सूर्य किरण’ का पहला सप्ताह उच्च ऊर्जा, सघन प्रशिक्षण और उन्नत तकनीकी एकीकरण के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ है।

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और टैक्स रिफॉर्म्स बना रहे भारत में घरेलू बचत बढ़ाने का माहौल : पंकज चौधरी

IANS | December 1, 2025 4:58 PM

नई दिल्ली, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। केंद्र की ओर से सोमवार को दी गई जानकारी के अनुसार, भारत में घरेलू बचत 2022-23 के 50.1 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 2023-24 में 54.61 लाख करोड़ रुपए हो गई, जो कि एक वर्ष में 4.51 लाख करोड़ रुपए की वृद्धि को दर्शाता है।

वित्त मंत्रालय ने निवेश को लेकर एलआईसी को नहीं दिया कोई निर्देश : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

IANS | December 1, 2025 4:50 PM

नई दिल्ली, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। वित्त मंत्रालय ने लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) को अपने फंड के निवेश को लेकर कोई निर्देश नहीं दिया है। यह जानकारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से सोमवार को दी गई है।

जब अनुशासन बना पहचान और संगठन बना शक्ति, जेपी नड्डा की अद्भुत साधना की गाथा

IANS | December 1, 2025 4:20 PM

नई दिल्ली, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि 2 दिसंबर 1960 को पटना में जन्मा एक बच्चा आगे चलकर विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा का शीर्ष नेतृत्व संभालेगा। शांत मुस्कान, सौम्य व्यवहार और संगठन की गहरी समझ ने उन्हें राजनीति के उस मुकाम तक पहुंचाया, जिसकी कल्पना उनके साथ बढ़ने-सीखने वाले भी शायद ही कर पाए होंगे। हम बात कर रहे हैं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) की।

'सरकार संवैधानिक व्यवस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों को खत्म करने में जुटी', एसआईआर पर बोले विपक्षी सांसद

IANS | December 1, 2025 3:15 PM

नई दिल्ली, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। सोमवार को संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हंगामे के साथ हुई। विपक्ष मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पर चर्चा की मांग पर अड़ा है। संसद के बाहर भी सरकार को घेरने की पूरी कोशिश की जा रही है। विपक्षी सांसदों ने आरोप लगाए कि सरकार पूरी संवैधानिक व्यवस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों को खत्म करने में जुटी है।

शीतकालीन सत्र: एनडीए नेताओं ने संसद में हंगामे पर विपक्ष की आलोचना की

IANS | December 1, 2025 2:31 PM

नई दिल्ली, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। केंद्र में सत्तारूढ़ एनडीए के नेताओं ने संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन विपक्ष की ओर से सदन में हंगामे की आलोचना की है। एनडीए नेताओं ने कहा कि सदन की कार्यवाही में रुकावट डालना लोकतांत्रिक परंपरा के खिलाफ है। अगर विपक्ष का एकमात्र मकसद सिर्फ हंगामा खड़ा करना है, तो यह एक गलत तरीका है।

एलन मस्क की पार्टनर शिवॉन जिलिस का भारत से है खास कनेक्शन, बताया बेटे का मिडिल नाम क्यों रखा 'शेखर'?

IANS | December 1, 2025 1:56 PM

वॉशिंगटन, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। टेस्ला, एक्स और स्टारलिंक के मालिक एलन मस्क ने जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामथ के साथ पॉडकास्ट में अपनी पार्टनर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। मस्क ने बताया कि उनकी पार्टनर शिवॉन जिलिस का भारत के साथ क्या खास कनेक्शन है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनके बेटे का बीच का नाम शेखर है, जिसका भारतीय मूल के एक वैज्ञानिक के साथ खास कनेक्शन है।

आमजन की समस्याओं के समाधान पर निगरानी रखें जनपदों में तैनात पुलिस अधिकारीः मुख्यमंत्री योगी

IANS | December 1, 2025 1:06 PM

लखनऊ, 1 दिसंबर(आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर से आए हर पीड़ित से स्वयं मुलाकात की, उनका प्रार्थना पत्र लिया और समस्याओं के निदान का आश्वासन किया। मुख्यमंत्री ने जनपद में तैनात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़ितों की समस्याओं के स्थानीय स्तर पर समाधान पर विशेष जोर रहे। पुलिस से जुड़े मामलों में निष्पक्षता व पारदर्शिता पूर्वक कार्रवाई पर अधिकारी विशेष ध्यान दें।

आरबीआई रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कर सकता है कटौती : एचएसबीसी

IANS | December 1, 2025 1:02 PM

नई दिल्ली, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। आगे कुछ समय के लिए मुद्रास्फीति टारगेट लेवल से कम बने रहने का अनुमान है इस बीच एचएसबीसी ग्लोबल इन्वेस्टमेंट रिसर्च की ओर से सोमवार को कहा गया कि आरबीआई की ओर से रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की जाएगी। आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) का रेपो रेट को लेकर फैसला 5 दिसंबर को आएगा।

आईआरएफ ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के साथ साझेदारी का रखा प्रस्ताव

IANS | December 1, 2025 12:25 PM

नई दिल्ली, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। जेनेवा स्थित इंटरनेशनल रोड फेडरेशन (आईआरएफ) ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच) के साथ साझेदारी का प्रस्ताव दिया है। सोमवार को की गई घोषणा के अनुसार, इस साझेदारी का उद्देश्य भारत में रोड सेफ्टी ऑडिट सर्टिफिकेशन के नेशनल फ्रेमवर्क को बेहतर बनाना है।