पीएम मोदी ने की क्रिसमस और नए साल पर स्वदेशी उत्पाद अपनाने की अपील, 'मन की बात' की 10 खास बातें
नई दिल्ली, 30 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 128वें एपिसोड में देशवासियों से सीधा संवाद किया। इस बार का संबोधन प्रेरणा, गर्व और भविष्य की उम्मीदों से भरा हुआ था। उन्होंने कृषि से अंतरिक्ष, शहद से संस्कृति और खेल से सैन्य शक्ति तक हर क्षेत्र में भारत की नई ऊंचाइयों का जिक्र किया।