केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई मुख्यमंत्रियों ने दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं

IANS | March 31, 2026 8:39 AM

नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। पूरे देश में मंगलवार को श्रद्धा और आस्था के साथ महावीर जयंती मनाई जा रही है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, योगी आदित्यनाथ सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इनके विचार पीढ़ियों को मार्ग दिखाते रहेंगे।

दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना, गरज के साथ बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

IANS | March 31, 2026 7:49 AM

नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिल्ली में बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिनभर आमतौर पर बादल छाए रहने और बीच-बीच में मौसम में बदलाव होने का अनुमान जताया है।

एक ही दिन में नौसेना को मिले तीन वॉरशिप: एक गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट, दूसरा एंटी-सबमरीन वॉरफेयर क्राफ्ट और तीसरा सर्वे वेसल

IANS | March 30, 2026 11:44 PM

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना नीले समंदर में अपनी ताकत बढ़ाने के लिए लगातार स्वदेशी युद्धपोत शामिल कर रही है। एक के बाद एक वॉरशिप नौसेना को मिलते जा रहे हैं। इसी कड़ी में 30 मार्च का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब एक ही दिन में नौसेना को तीन स्वदेशी जहाज सौंपे गए। गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) ने यह उपलब्धि हासिल की। इनमें एक गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट, दूसरा एंटी-सबमरीन वॉरफेयर क्राफ्ट और तीसरा सर्वे वेसेल शामिल है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी में टीचिंग फैकल्टी के 91 पदों पर भर्ती शुरू, 6 अप्रैल तक आवेदन का मौका

IANS | March 30, 2026 11:30 PM

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएल)। देश के प्रमुख केंद्रीय विश्वविद्यालय में टीचिंग फैकल्टी के पद पर नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) ने प्रोफेसर समेत विभिन्न 91 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

ईसीएचएस में 53 साल वालों के लिए निकली भर्ती, 4 अप्रैल तक फॉर्म भरने का मौका

IANS | March 30, 2026 9:17 PM

रायपुर, 30 मार्च (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की बेहतर तलाश में जुटे लोगों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। एक्स-सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम (ईसीएचएस) ने चौकीदार समेत अलग-अलग तीन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

मां बगदाई मंदिर: यहां नारियल या फूल नहीं, भोग में मां को चढ़ते हैं 5 पत्थर; अनोखी है परंपरा

IANS | March 30, 2026 8:56 PM

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। देशभर के देवी मंदिरों में माता रानी को फूल और फल अर्पित किए जाते हैं। ज्यादातर मंदिरों में नारियल और कुछ मंदिरों में बलि प्रथा आज भी चलती है, लेकिन क्या आप ऐसे देवी मंदिर के बारे में जानते हैं कि जहां मां को प्रसाद के रूप में पत्थर चढ़ाए जाते हैं, वो भी गिनती के पांच पत्थर?

लोकसभा में बोले गृह मंत्री अमित शाह, 'राहुल गांधी कई बार नक्सलियों के हमदर्दों के साथ देखे गए'

IANS | March 30, 2026 8:47 PM

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में देश को वामपंथी उग्रवाद से मुक्त करने के प्रयासों पर चल रही चर्चा के दौरान सदन को संबोधित किया।

‘वामपंथियों ने आदिवासियों को बहकाया’, लोकसभा में नक्सलवाद के मुद्दे पर अमित शाह का बड़ा बयान

IANS | March 30, 2026 8:14 PM

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में देश को वामपंथी उग्रवाद से मुक्त करने के प्रयासों पर चल रही चर्चा के दौरान सदन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वामपंथी विचारधारा के कारण ये नक्सलवाद फैला है, जिसे राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के लिए इंदिरा गांधी ने भी स्वीकार किया था।

दर्द, तन्हाई और प्रेम... मीना कुमारी अभिनेत्री ही नहीं, साहित्यिक जगत के लिए 'नाज' भी...

IANS | March 30, 2026 7:57 PM

मुंबई, 30 मार्च (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा की ‘ट्रेजेडी क्वीन’ का जिक्र हो तो बेहिसाब खूबसूरत और अभिनय में पारंगत अदाकारा मीना कुमारी का जिक्र जरूरी है। वह सिर्फ प्रतिभाशाली अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक गहरी संवेदनशील उर्दू कवयित्री भी थीं। उन्होंने ‘नाज’ उपनाम से कई कविताएं लिखीं, जिनमें जीवन की तन्हाई, दर्द, प्रेम की लालसा, अकेलापन और भावनात्मक संघर्ष साफ झलकते हैं।

लोकसभा में बोले गृह मंत्री अमित शाह, ‘देश में 1970 से 2004 के बीच नक्सलवाद पनपा'

IANS | March 30, 2026 7:35 PM

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। लोकसभा को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश को वामपंथी उग्रवाद से मुक्त करने के प्रयासों पर चल रही चर्चा के दौरान संबोधित किया। लोकसभा में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई पर बोलते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "नक्सलवादी तिलका मांझी को अपना आदर्श नहीं मानते थे। न ही वे भगवान बिरसा मुंडा, भगत सिंह या सुभाष बाबू को अपना आदर्श मानते थे। तो, फिर वे किसे अपना आदर्श मानते हैं? माओ को। यहां तक ​​कि अपने आदर्शों के चयन में भी वे विदेशों से आयातित विचारों का सहारा लेते हैं।"