केंद्र सरकार ने देशभर के राजभवनों के नाम बदले, अब कहलाएंगे 'लोकभवन'
नई दिल्ली, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत में 1 दिसंबर 2025 की तारीख इतिहास में दर्ज हो गई है, क्योंकि आज के ही दिन देशभर में सभी राज्यों के राजभवन के नामों को बदल दिया गया है। अब विभिन्न राज्यों के राजभवन को लोकभवन के नाम से जाना जाएगा।