आंध्र प्रदेश बस हादसे पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया, 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि की घोषणा
नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में हुए बस हादसे पर शोक व्यक्त किया। शुक्रवार सुबह कुरनूल जिले में एक निजी बस में आग लगी थी, जिसमें अब तक 11 लोगों की मौत होने की जानकारी है।