यूपीआईटीएस 2025 : दुनिया के सामने होगा यूपी के पर्यटन स्थलों का महा प्रदर्शन
लखनऊ, 25 जुलाई (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने आगामी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस-2025) की तैयारियां बड़े स्तर पर शुरू कर दी हैं। यह ट्रेड शो 25 से 29 सितंबर 2025 तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्स्पो मार्ट में आयोजित होगा। विभाग का मुख्य लक्ष्य लाखों देसी और विदेशी आगंतुकों के सामने उत्तर प्रदेश में पर्यटन की असीम संभावनाओं को दिखाना है, साथ ही यहां के स्थानीय उत्पाद, हस्तशिल्प और विविध संस्कृतियों को भी प्रमुखता से प्रदर्शित करना है।