कारगिल विजय दिवस: 3000 लोगों संग केंद्रीय मंत्री मांडविया ने की पद यात्रा, बोले- सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को नमन

IANS | July 26, 2025 9:44 AM

द्रास, 26 जुलाई (आईएएनएस)। कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया द्रास में हैं। उन्होंने 'कारगिल विजय दिवस पदयात्रा' का नेतृत्व किया। इसका आयोजन युवा मामले और खेल मंत्रालय ने किया है। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पदयात्रा में भाग लिया और कारगिल विजय दिवस 2025 पर 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए सैन्य कर्मियों की वीरता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

अटल पेंशन योजना ने वित्त वर्ष 2026 में 8 करोड़ से अधिक एनरोलमेंट किए दर्ज, 39 लाख नए सदस्य जुड़े

IANS | July 26, 2025 9:33 AM

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस) । वित्त मंत्रालय के अनुसार, अटल पेंशन योजना (एपीवाई) ने वित्त वर्ष 26 में अब तक 39 लाख नए सदस्यों को जोड़कर कुल 8 करोड़ एनरोलमेंट को पार कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

हरियाली तीज 2025: भगवान शंकर और मां पार्वती के पूजन से मिलता है अखंड सौभाग्य का वरदान

IANS | July 26, 2025 9:25 AM

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। श्रावण माह के शुक्‍ल पक्ष की तृतीया तिथि को तीज है। यह त्योहार माता पार्वती और भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। दृक पंचांग के अनुसार इस दिन अभिजीत मुहूर्त का समय दोपहर के 12 बजे से शुरू होकर 12 बजकर 55 मिनट तक रहेगा और राहुकाल का समय दोपहर के 05 बजकर 33 मिनट से शुरू होकर शाम के 07 बजकर 15 मिनट तक रहेगा।

वासुदेव शरण अग्रवाल : भारत के अनमोल रत्न, जिन्होंने भारतीय साहित्य और संस्कृति को नया दृष्टिकोण दिया

IANS | July 26, 2025 12:09 AM

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और साहित्यिक धरोहर को विश्व पटल पर स्थापित करने वाले विद्वानों में डॉ. वासुदेव शरण अग्रवाल का नाम अग्रणी है। 7 अगस्त, 1904 को उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के खेड़ा गांव में जन्मे वासुदेव शरण अग्रवाल ने भारतीय इतिहास, संस्कृति, कला, साहित्य और पुरातत्व के क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ी। उनके पिता गोपीनाथ अग्रवाल और माता सीता देवी के संरक्षण में उनका बचपन लखनऊ में बीता, जहां से उनकी शैक्षिक यात्रा ने गति पकड़ी। साहित्य, कला और प्राचीन भारतीय ग्रंथों के प्रति उनकी गहरी रुचि ने उन्हें एक बहुआयामी विद्वान बनाया।

मध्य प्रदेश : बुरहानपुर के बिरोदा में स्कूली बच्चों ने निकाली स्वच्छता रैली, प्लास्टिक मुक्त गांव का संकल्प

IANS | July 25, 2025 10:44 PM

बुरहानपुर, 25 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'स्वच्छ भारत मिशन' से प्रेरित होकर बुरहानपुर जिले की बिरोदा ग्राम पंचायत ने एक क्रांतिकारी पहल की शुरुआत की है। गांव के सरपंच, सचिव, उपसरपंच और सभी जनप्रतिनिधियों ने मिलकर संकल्प लिया है कि बिरोदा को प्लास्टिक मुक्त किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद में पुनर्विकसित बाल वाटिका का किया लोकार्पण

IANS | July 25, 2025 10:15 PM

गांधीनगर, 25 जुलाई (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को अहमदाबाद महानगर पालिका की ओर से दक्षिण जोन के कांकरिया लेक फ्रंट परिसर में सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) के आधार पर 22 करोड़ रुपए की लागत से रिडेवलप (पुनर्विकसित) की गई बाल वाटिका का लोकार्पण किया।

'नरेंद्र मोदी जिंदाबाद' के नारों से गूंज उठा मालदीव, पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए उमड़ा जनसैलाब

IANS | July 25, 2025 8:54 PM

माले/नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय मालदीव दौरे पर हैं। पीएम मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने शुक्रवार को माले में नवनिर्मित रक्षा मंत्रालय भवन, धोशिमेना भवन का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस दौरान भारत के पीएम मोदी जब माले में नवनिर्मित मालदीव रक्षा मंत्रालय के भवन का उद्घाटन करने पहुंचे, तो वहां मौजूद लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वहां उपस्थित लोग पीएम मोदी के स्वागत में 'मोदी, मोदी' के नारे लगा रहे थे।

भारत को मालदीव का सबसे भरोसेमंद मित्र होने पर गर्व : पीएम मोदी

IANS | July 25, 2025 8:26 PM

माले/नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर मालदीव पहुंचे, जहां माले के वेलाना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने उनका शानदार स्वागत किया। पीएम मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

26 जुलाई, तारीख एक, साल अलग : जब मुंबई ने आसमानी आफत देखी और अहमदाबाद ने सिलसिलेवार बम धमाके का दंश झेला

IANS | July 25, 2025 8:19 PM

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। आजाद भारत के इतिहास में 2000 के दशक के दो साल जब भारत के दो शहरों ने अलग-अलग त्रासदी का दंश झेला। एक तरफ 2005 में मुंबई में आई बाढ़ ने हजारों लोगों की जिंदगी लील ली। वहीं दूसरी तरफ साल 2008 के अहमदाबाद सिलसिलेवार बम धमाके से पूरा देश दहशत से भर गया था। 2000 के दशक में अलग-अलग सालों में 26 जुलाई को दो ऐसी घटनाएं घटीं, जिसने दो पड़ोसी राज्यों महाराष्ट्र और गुजरात में कोहराम मचा दिया। हालांकि इसकी दहशत पूरे देश में महसूस की गई।

कारगिल विजय दिवस: बर्फीली चोटियों पर बहादुरी और बलिदान की अमर गाथा

IANS | July 25, 2025 8:15 PM

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। कारगिल की बर्फीली चोटियों पर लगभग दो महीने तक चली लड़ाई के बाद, जिसमें तोलोलिंग और टाइगर हिल जैसे अत्यधिक ऊंचाई वाले स्थान भी शामिल थे, भारतीय सेना ने विजय की घोषणा की। हर साल 26 जुलाई को भारत में कारगिल विजय दिवस उन सैनिकों के सम्मान में मनाया जाता है, जिन्होंने कारगिल युद्ध में अपने प्राणों की आहुति दी थी। कैप्टन मनोज कुमार पांडे, कैप्टन विक्रम बत्रा, कैप्टन अमोल कालिया, लेफ्टिनेंट बलवान सिंह से लेकर ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह यादव और नायक दिगेंद्र कुमार समेत कई वीर कारगिल के ऐसे 'हीरो' थे, जिन्हें देश भूल नहीं सकता है।