IANS
|
October 26, 2025 5:53 PM
नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। यह कहानी है भारतीय सेना के दो अमर वीरों की, जिनकी बहादुरी ने 1947 में कश्मीर की धरती को दुश्मन के कब्जे से बचा लिया। भारतीय सेना के ये वीर योद्धा थे ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह और लेफ्टिनेंट कर्नल दीवान रंजीत राय। पाकिस्तान की ओर से कश्मीर पर रातोंरात कब्जा जमाने की नापाक साजिश को इन दोनों जांबाजों ने अपनी अदम्य वीरता, रणनीति और बलिदान से नाकाम कर दिया। ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह ने कई दिन तक लगातार मुकाबला करते हुए कश्मीर की सुरक्षा की नींव रखी तो श्रीनगर की ओर बढ़ती दुश्मन की फौज को लेफ्टिनेंट कर्नल रंजीत राय ने अपनी टुकड़ी के साथ रोक रखा। इन्हीं वीरों के शौर्य की कहानी आज भी भारतीय सेना के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज है।