प्लेसिबो इफेक्ट : जब दवा नहीं, विश्वास बन जाता है इलाज
नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्लेसिबो इफेक्ट एक बहुत ही दिलचस्प मनोवैज्ञानिक और शारीरिक प्रभाव है। आसान भाषा में कहें तो, जब किसी व्यक्ति को ऐसा इलाज या दवा दी जाती है, जिसमें कोई असली असरदार तत्व नहीं होता जैसे कि शक्कर की गोली या नमक का पानी, लेकिन फिर भी उसे लगता है कि वह ठीक हो रहा है, तो इसे प्लेसिबो इफेक्ट कहा जाता है।