दिल्ली के रेलवे कर्मचारियों में खुशी की लहर, पीएम मोदी का जताया आभार
नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के नियमों और शर्तों को मंजूरी दे दी गई है। इस फैसले से केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों के साथ-साथ नई दिल्ली रेलवे के कर्मचारियों में भी उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई है।