'जो पशुओं का चारा खा जाए, वह मनुष्य का हक भी डकार जाता है', सीएम योगी आदित्यनाथ का राजद पर वार
भोजपुर, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बिहार के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी राकेश रंजन ओझा के पक्ष में रैली की। मुख्यमंत्री योगी ने स्थानीय भाषा में संवाद की शुरुआत की और मतदाताओं से कमल खिलाने की अपील की। यहां उन्होंने विपक्षी दलों (राजद, कांग्रेस) को खूब धोया। सीएम ने कहा कि इंद्रदेव के आशीर्वाद से यह तय हो गया है कि फिर से एनडीए सरकार बिहार में बनेगी।