वाराणसी से डिब्रूगढ़ चाय बागान की महिलाओं का ऐलान, असम में भाजपा सरकार तय

IANS | April 6, 2026 9:51 PM

वाराणसी, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में चुनाव वाले राज्य असम में अपनी जनसभाओं के दौरान डिब्रूगढ़ के एक चाय बागान का दौरा किया था। उन्होंने विशाल चाय बागान में काम करने वाली महिला श्रमिकों के एक समूह के साथ बातचीत भी की। असम के इन चाय बागान मजदूरों का एक समूह इस समय 'भारत दर्शन' पर है। वे उत्तर प्रदेश के पवित्र शहरों, जिनमें अयोध्या और काशी शामिल हैं, का दौरा कर रहे हैं। उनमें से कुछ महिलाएं, प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत करके बहुत भावुक हो गईं।

आईआईटी गुवाहाटी भर्ती अलर्ट : प्रोजेक्ट तकनीशियन समेत कई पदों पर करें आवेदन, 10 अप्रैल तक

IANS | April 6, 2026 9:11 PM

दिसपुर, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में नौकरी करना हजारों युवाओं का सपना होता है। आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) गुवाहाटी ने प्रोजेक्ट तकनीशियन समेत कुल 3 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

पश्चिम बंगाल चुनाव : पहले चरण के लिए कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी

IANS | April 6, 2026 8:51 PM

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इसी बीच, पहले चरण को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। चुनाव प्रचार को धार देने के लिए पार्टी ने इस सूची में राष्ट्रीय से लेकर राज्य स्तर तक के वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया है, जो चुनावी मैदान में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का काम करेंगे।

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह का म्यांमार दौरा: द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ करने पर जोर

IANS | April 6, 2026 8:50 PM

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह 8 से 11 अप्रैल, 2026 तक म्यांमार की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। यह दौरा म्यांमार सरकार (जीओएम) के निमंत्रण पर हो रहा है और इसे भारत-म्यांमार संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राज्यसभा सभापति ने सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने का नोटिस किया खारिज

IANS | April 6, 2026 8:45 PM

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए सांसदों द्वारा दिए गए प्रस्ताव (नोटिस) को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है।

तिरुवरप्पु श्री कृष्ण मंदिर: यहां एक दिन में 10 बार लगता है भोग, देर होने पर कमजोर हो जाती है 'रहस्यमयी प्रतिमा'

IANS | April 6, 2026 8:25 PM

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। देशभर में कई प्राचीन मंदिर हैं, जहां भगवान श्री कृष्ण अलग-अलग अवतारों में भक्तों के कष्टों को हरते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि केरल की धरती पर ऐसा मंदिर मौजूद है, जो साल के 365 दिन दर्शन के लिए खुला रहता है और ग्रहण लगने पर भी मंदिर में पूजा-पाठ बंद नहीं होता। हम बात कर रहे हैं केरल के तिरुवरप्पु श्री कृष्ण मंदिर की।

कांग्रेस के किसी एक पार्ट में प्रॉब्लम नहीं, पूरी बदलने की जरूरत है : आचार्य प्रमोद कृष्णम

IANS | April 6, 2026 7:24 PM

गाजियाबाद, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। पीएम मोदी की लीडरशिप की प्रशंसा करते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि बहुत दिनों के इंतजार के बाद भारत को एक सशक्त नेतृत्व प्राप्त हुआ है, जिसने इस देश की आजादी के बाद बहुत बीमारियों का इलाज किया है। कुछ बीमारियां बची हैं, उनके इलाज की तैयारी की जा रही है।

पटना हाईकोर्ट में डिस्टिक जज बनने का सुनहरा मौका, आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल से होगी शुरू

IANS | April 6, 2026 7:09 PM

पटना, 6 मार्च (आईएएनएस)। हाईकोर्ट में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। पटना हाईकोर्ट ने डिस्टिक जज (जिला न्यायाधीश) के कुल 8 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

भारत ने पवन ऊर्जा वृद्धि में वित्त वर्ष 26 में बनाया रिकॉर्ड, कुल क्षमता 56 गीगावाट के पार

IANS | April 6, 2026 7:02 PM

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान पवन ऊर्जा क्षमता में अब तक की सबसे अधिक वार्षिक वृद्धि 6.05 गीगावाट प्राप्त की है, जो वित्त वर्ष 2016-17 में दर्ज 5.5 गीगावाट क्षमता वृद्धि के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर गई। यह जानकारी नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा सोमवार को दी गई।

'भारत-ईरान का संबंध पांच हजार साल पुराना है', अमेरिका के साथ संघर्ष के बीच बोले सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि

IANS | April 6, 2026 6:46 PM

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि अब्दुलमजीद हकीम इलाही ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को दी गई ताजा धमकियों और युद्ध की स्थिति को लेकर आईएएनएस के साथ खास बातचीत की। अब्दुलमजीद ने बिहार की राजधानी पटना में अयातुल्लाह अली खामेनेई के लिए प्रार्थना की।